सीपत। नयनतारा शर्मा कालेज पंधी, ग्रामीण प्रतिभाओं के सर्वांगीण शैक्षणिक विकास के लिए कटिबद्ध है, इसी के तहत कालेज के डायरेक्टर प्रांजल धर शर्मा (दीवान) व ट्रस्टी मेम्बर डाक्टर नमिता दीवान के नेतृत्व में कालेज के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया, पौराणिक काल के नगर रतनपुर के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करवाया गया व रतनपुर राज्य के बारे में विस्तार से बताया गया, उसके बाद सभी बच्चों को प्रकृति के बीच पहाडियों के बीच बने कोरी बांध ले जाया गया, वहाँ बच्चों ने अपनी आँखों से देखा मन से महसूस किया कि जल का भंडारण कैसे किया जाता है। पहाडों से जंगल के रास्ते पानी बहते हुए आता था व बांध नहीं होने के कारण वह व्यर्थ हो जाता था, सरकार के सिंचाई विभाग ने अनेक पहाडों के पानी को बांध बनाकर एकत्रित किया, जिसे नहरों के माध्यम से गांवों तक पहुचाया जाता है जिससे किसानों को कृषि फसल के लिए पानी मिलता है। गर्मी के दिनों में जब गाँव के तालाब सुख जाते हैं तो निस्तारी के लिए इसी बांध से पानी दिया जाता है। बांध का अवलोकन करते हुए सभी बच्चों को उपरोक्त उपयोगी जानकारी प्राध्यापकों द्वारा दी गई, व बच्चों को बांध की उपयोगिता बताई गई। जंगल के बीच पिकनिक स्पाट “औरापानी ” में प्रकृति के बीच पहुंचकर बच्चों का मन पुलकित हुआ मनोरंजक गेम्स खेले दिल से गाए गाने और झुमके नाचे। कालेज के चार दिवालों के बीच रहकर निरंतर पढ़ाई करने वाले बच्चे प्रकृति के बीच अपने आपको पाकर खुब आनंदित हुए। शैक्षणिक भ्रमण का यह आयोजन, बच्चों को किताबी शिक्षा से इतर जीवन जीने की अन्य शिक्षा देने में कामयाब रही। विद्यार्थियों के साथ सहायक प्राध्यापक अश्वनी सोनी, सुभाष रात्रे, रवि जायसवाल, रूपाली मिश्रा, बलराम जोशी, निशांत गौरहा ने शैक्षणिक भ्रमण को यादगार बनाने में अपना अमुल्य सहयोग दिए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
बिलासपुरOctober 21, 2026टीएल की बैठक में CEO ने कहा सीएम हेल्पलाइन के आवेदकों से स्वयं चर्चा करें अधिकारी, निराकरण की जानकारी भी दें
बिलासपुरOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को मिली हरी झंडी, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी
