बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के फंड शाखा प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक मधुशिला सूरजाल को गबन, धोखाधड़ी और आर्थिक अनियमितता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपिया द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि (GPF) खाते से फर्जी तरीके से रकम आहरण कर विभाग को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय के फण्ड शाखा प्रभारी सउनि (अ) श्रीमति मधुशीला सुरजाल पुलिसकर्मियों के विभागीय भविष्य निधि के खाते से उपलब्ध धनराशि से अधिक राशि निकालती थी और दस्तावेजों से छेड़ छाड़कर वित्तीय अनियमितता कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाया है। उसने प्रधान आरक्षक संजय श्रीवास्तव के बिना आवेदन किये नोट शीट तैयार कर उसके जी.पी.एफ खाते में पर्याप्त धनराशि नहीं होने के बावजूद 15 लाख 75,000 रूपये स्वीकृत कर आहरण किया है। इसी तरह अन्य कर्मचारियों के भविष्य निधि के खाते से भी पर्याप्त धनराशि नहीं होने के बावजूद अधिक धनराशि का आहरण कर 59,75,000 ₹ का वित्तीय अनियमितता की है। अनियमितता के संज्ञान में आने पर सउनि (अ) मंधुशीला सुरजाल द्वारा आहरित धनराशि को भारतीय स्टेट बैंक कलेक्ट्रेट शाखा बिलासपुर में जमा कराये जाने के संबंध में जांच किया गया। जांच में भारतीय स्टेट बैंक ने चालान एवं बैंक की सील जाली होने की जानकारी दी। जांच प्रतिवेदन में फण्ड शाखा के रजिस्टर में आहरण संधारित न होना एवं नोट शीट में स्वीकृत राशि के अंक का लेखन एवं हस्ताक्षर भिन्न पाया गया है। जांच प्रतिवेदन पर सहायक उपनिरीक्षक (अ) मधु शीला सुरजाल एवं प्रधान आरक्षक संजय श्रीवास्तव के विरुद्ध आरोप सिद्ध पाए जाने पर SSP ने FIR करने आदेश दिए। जांच प्रतिवेदन पर से आरोपी सउनि (अ) मंधुशीला सुरजाल एवं प्रधान आरक्षक 88 संजय श्रीवास्तव द्वारा मिलकर षडयंत्र पूर्वक भविष्य निधि के खाते से उपलब्ध धनराशि से अधिक आहरण करना तथा नोट शीट में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कूट रचित, फर्जी हस्ताक्षर करना एवं फर्जी बैंक चालान व बैक सील तैयार कर उपयोग करना पाये जाने से आरोपीयो के विरूद्ध धारा 409, 420, 467, 468, 471, 477(क), 120(बी) भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपी प्रधान आरक्षक संजय श्रीवास्तव पिता स्वर्गीय आरके श्रीवास्तव निवासी 27 खोली को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण की मुख्य आरोपीया मधुशीला सुरजाल फरार चल रही थी जिसे ओडिशा के पदमपुर से गिरफ्तार किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
बिलासपुरJuly 24, 2026धार्मिक यात्रा में गए व्यापारी के घर सेंधमारी, लाखों के गहने और नगदी पार
बिलासपुरJuly 22, 2026निष्क्रिय और डरपोक विधायक है अमर, न सदन में सवाल पूछता है न सड़क की लड़ाई लड़ता है – शैलेश
