बिलासपुर। जिम्मेदार अधिकारी जब बिल्डर के जेब में हो तो बिल्डर क्या गुल खिला सकता है यह देखना है तो आशीर्वाद वैली पहुंच जाईए। बिल्डर ने ग्राहकों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर मकान तो बेच दिए लेकिन अब वहां के रहवासी सुविधाओं को लेकर परेशान है। कालोनी में न तो स्विमिंग पूल है और न ही क्लीनिक है। पार्क भी ले आउट के हिसाब से बेहद छोटा है। सड़कें भी उतनी चौड़ी नही है जितना ले आउट में दिखाया गया है।
शहर में बड़े बड़े बिल्डर दुनियाभर का सपना दिखाकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करके और झूठे सपने दिखाकर मकान बेच रहे है। जिम्मेदार अधिकारी बिल्डर का कागज देखकर आंख मूंदकर कालोनी बनाने की अनुमति दे रहे है और पूर्ण होने के बाद आंख मूंदकर NOC दे रहे है। लेकिन मौके पर जाकर देखो तो सुविधाओं के नाम पर सड़क के अलावा कुछ नही है। ताजा मामला रायपुर रोड स्थित आशीर्वाद वैली की है। कालोनी के बिल्डर और डेवलपर ने चौड़ी सड़क, शानदार गार्डन, स्विमिंगपूल, क्लब हाउस, क्लीनिक जैसी आधुनिक सुविधाओं का सपना दिखाकर मकान बेच दिए। लेकिन कालोनी से स्विमिंग पुल गायब है, क्लीनिक गायब है। गार्डन बहुत छोटा है। ले आउट के अनुसार गार्डन ए 24422 वर्गफीट का होना चाहिए लेकिन 23000 वर्गफीट है, इसी तरह गार्डन बी 33222 वर्गफीट पर होना चाहिए लेकिन 20000 वर्गफीट जमीन पर बनाया गया है। इस तरह से बिल्डर ने गार्डन की 14644 वर्गफीट जमीन में प्लाट काटकर मकान बना लिए और यही नहीं उन मकानों को बेचकर पैसा भी बना लिया। विडंबना तो ये है कि जिम्मेदार अधिकारियों ने कालोनी का निरीक्षण करके NOC भी दे दिया। अब बिल्डर से वहां के रहवासी स्विमिंग पुल और क्लीनिक की मांग कर रहे है तो धमकी दी जा रही है।
गौरतलब है कि आशीर्वाद बिल्डकॉन के साझेदार विजय कुमार प्रीतवानी व रवि प्रीतवानी ने बोदरी नगर पंचायत स्थित 15.49 एकड़ जमीन पर आशीर्वाद वैली कॉलोनी बसाई है। दीपक ग्वालानी इस कालोनी के बिल्डर और डेवलपर है। दीपक शहर के जानेमाने बिल्डर प्रकाश ग्वालनी के पुत्र बताए जा रहे है। कॉलोनी विकसित करने से पहले आशीर्वाद बिल्डकॉन के साझेदारों ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में जो ले-आउट जमा कर अनुमति प्राप्त की है, उसमें से आधे से ज्यादा सुविधाओं को कालोनी में उपलब्ध नहीं कराया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
बिलासपुरJuly 24, 2026धार्मिक यात्रा में गए व्यापारी के घर सेंधमारी, लाखों के गहने और नगदी पार
बिलासपुरJuly 22, 2026निष्क्रिय और डरपोक विधायक है अमर, न सदन में सवाल पूछता है न सड़क की लड़ाई लड़ता है – शैलेश
