बिलासपुर। शहर के भवन और कांप्लेक्स मालिकों द्वारा बेसमेंट पार्किंग का निजी और व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दिया है। आज सत्यम चौक से पुराना बस स्टैंड तक के छः कांप्लेक्स में बने बेसमेंट पार्किंग को खाली कराया गया। इन कांप्लेक्स के बेसमेंट में रखें सामानों को हटाकर स्थान को पार्किंग के लिए आरक्षित की गई। इससे पूर्व शहर के ऐसे सभी भवन और कांप्लेक्स को नोटिस जारी किया जा चुका है, जो पार्किंग के लिए आरक्षित स्थान का उपयोग व्यावसायिक कार्यो के लिए कर रहे हैं। स्वयं से नहीं करने पर इन कांपलेक्स के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
शहर की सड़कों को व्यवस्थित करने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने प्रशासन के दोनों आईएएस अधिकारी बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एमडी श्री कुणाल दुदावत और निगम कमिश्नर श्री वासु जैन ने ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों के साथ गुरूवार को सड़कों पर पैदल चलकर जायजा लिया था । इस दौरान कांप्लेक्स और भवनों के बेसमेंट पार्किंग का निजी या व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ निगम को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद निगम द्वारा नोटिस जारी किया गया था। निगम कमिश्नर श्री वासु जैन और एमडी श्री कुणाल दुदावत द्वारा बेसमेंट का उपयोग पार्किंग के लिए नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। जिसके बाद आज जोन क्रमांक 5 द्वारा मीरा टावर,मान्यवर शो रूम,सुपर बाजार,टुटेजा फर्नीचर,होटल ग्रांड अंबा,एएलएसएच कांप्लेक्स के बेसमेंट में रखें सामानों को हटाकर पार्किंग के लिए आरक्षित जगह को खाली कराया गया है। साथ में इन कांप्लेक्स संचालकों को हिदायत दी गई है की बाहर पार्किंग का बोर्ड लगाएं और सुचारू रूप से गाड़ियों को पार्क कराएं। आज की कार्रवाई में जोन कमिश्नर श्री प्रवीण शर्मा समेत सभी जोन कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।
00 उस्लापुर में सातवे दिन भी चला बुलडोजर
शहर के उस्लापुर रोड में शासकीय जमीन पर अतिक्रमण किए लोगों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। इस मार्ग में रेस्टोरेंट के अवैध निर्माण को ढहाने के बाद लगातार पिछले सात दिनों से निगम द्वारा कार्रवाई कर शासकीय जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। आज आशुतोष पाठक द्वारा किए अतिक्रमण को हटाते हुए बाउंड्रीवाल और शेड को तोड़ा गया। इसके अलावा नमिता ॠषि से पाटीदार भवन तक राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन किया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
बिलासपुरOctober 21, 2026टीएल की बैठक में CEO ने कहा सीएम हेल्पलाइन के आवेदकों से स्वयं चर्चा करें अधिकारी, निराकरण की जानकारी भी दें
बिलासपुरOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को मिली हरी झंडी, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी
