लायंस क्लब बिलासपुर मिडटाउन में गवर्नर, रीजन, जोन आधिकारिक यात्रा सम्पन्न हुई

बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवी संस्था लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233सी में लायंस क्लब बिलासपुर मिडटाउन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन दिलीप भंडारी, रीजन चेयरपर्सन लायन कुसुम गोयल, जोन चेयरपर्सन लायन शेफाली सिंह की संयुक्त आधिकारिक यात्रा गरिमामय सम्पन्न हुई। लायन मेलविन जोन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। अध्यक्ष लायन सुषमा तिवारी ने स्वागत भाषण के साथ सभी अतिथियों का सम्मान किया। सचिव लायन आरती साहू ने क्लब के सेवा एवं प्रसाशनिक कार्यों की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष लायन आरती अम्बष्ट ने क्लब के आय व्यय का ब्यौरा दिया। जोन चेयरपर्सन एवं रीजन चेयरपर्सन ने अपने होम क्लब के कार्यों की सराहना की। डिस्ट्रिक्ट सेवा सचिव लायन नितिन सलूजा ने मिडटाउन क्लब को डिस्ट्रिक्ट का श्रेष्ट एवं एक्टिव क्लब बताया। जीएटी कार्डिनेटर एवं क्लबजनक लायन सुधा साव ने क्लब में सदस्यता वृद्धि की सराहना की। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने क्लब को हर गतिविधि में अग्रणी बताया एवं स्क्रैबबुक रजिस्टर का अवलोकन किया। एवं मल्टीपल इंटरनेशनल पिन एवं सर्टिफिकेट से क्लब को सम्मानित किया। जूना बिलासपुर माध्यमिक शाला (गोदित शाला) के बच्चों के द्वारा राज्य गीत एवं छत्तीसगढ़ के त्यौहारों संस्कृति का बहुत ही मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया एवं प्राचार्या सीमा को उनकी लगन एवं समर्पण के लिए क्लब द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया। अब तक अनेक छात्र छात्रायें सीमा चतुर्वेदी के मार्ग दर्शन मे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर शामिल हो चुके हैं। स्वयं अनेकों बार सम्मानित हो चुकी हैं शिक्षा जगत में सर्वश्रेष्ठ सम्मान प्रेसिडेंट अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकी हैं। 30 वी राष्ट्रीय बाल विज्ञान का राज्य स्तरीय आयोजन रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित हुआ।
जिसमें मिडिल स्कूल जूना बिलासपुर की छात्रा प्रार्थना केवट और राधिका देवांगन का प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुआ अब यह छात्राएं 27 से 31 दिसंबर तक अहमदाबाद गुजरात मे राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में भाग लेंगी।
इन्हें क्लब द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया साथ में बच्चों को भी गिफ्ट दिए गए। क्लब के सभी पूर्व अध्यक्षों लायन उषा तिवारी, लायन कुसुम गोयल, लायन शशि देवांगन, लायन शैल श्रीवास्तव, लायन सावित्री मिश्रा, लायन सन्ध्या पांडेय जी का सम्मान किया गया। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह के साथ धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर रीजन सचिव लायन शंपा दत्ता उपस्थित रही। क्लब के सभी सम्माननीय सदस्य लायन सुमन गुप्ता, नीना गरेवाल, सुलोचना सिंह, अंजिता उपाध्याय, मीना शर्मा, सीमा देवांगन, प्रीती चौरसिया, उषा सलूजा, आशा पांडेय, गरिमा वार्ष्णेय, बिंदु गुप्ता, मनीषा खुल्लर, रश्मि चौहान, मिनल चौहान, रचना ताम्रकार, हेमलता थवाईत, नंदिनी तिवारी, कवल कौर उपस्थित रही। सभी ने उत्साहपूर्ण माहौल में शानदार आधिकारिक यात्रा की प्रशंसा की। क्लब के सभी पूर्व अध्यक्षों लायन उषा तिवारी, लायन कुसुम गोयल, लायन शशि देवांगन, लायन शैल श्रीवास्तव, लायन सावित्री मिश्रा, लायन सन्ध्या पांडेय का सम्मान किया गया। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह के साथ धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर रीजन सचिव लायन शंपा दत्ता उपस्थित रही। क्लब के सभी सम्माननीय सदस्य लायन सुमन गुप्ता, नीना गरेवाल, सुलोचना सिंह, अंजिता उपाध्याय, मीना शर्मा, सीमा देवांगन, प्रीती चौरसिया, उषा सलूजा, आशा पांडेय, गरिमा वार्ष्णेय, बिंदु गुप्ता, मनीषा खुल्लर, रश्मि चौहान, मिनल चौहान, रचना ताम्रकार, हेमलता थवाईत, नंदिनी तिवारी, कवल कौर उपस्थित रही। सभी ने उत्साहपूर्ण माहौल में शानदार आधिकारिक यात्रा की प्रशंसा की।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *