बिलासपुर। छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लुत्फ उठाने के लिए शहरवासियों को शहर के बीच में एक और ठिकाना मिल गया है। छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम द्वारा गढ़कलेवा की शुरूआत की गई है,जिसका शुभारंभ आज महापौर रामशरण यादव और सभापति शेख नजीरूद्दीन द्वारा किया गया। पद्मश्री पं.श्यामलाल चतुर्वेदी स्मार्ट रोड के पास सी मार्ट के बाजू में गढ़कलेवा बनाया गया है। जहां शहरवासी छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे।
छत्तीसगढ़िया संस्कृति और व्यंजनों के संवर्धन के उद्देश्य से गढ़कलेवा की शुरूआत की गई है। जहां स्वस्थ्य वातावरण में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लुत्फ उठाया जा सकेगा। शुभारंभ अवसर पर महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरूद्दीन, एमडी कुणाल दुदावत, निगम कमिश्नर वासु जैन, एमआईसी सदस्य मनीष गढ़ेवाल, बजरंग बंजारे समेत निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।
00 बीस रूपये में मिलेगा फरा और चीला
ननि द्वारा शुभारंभ किए गए गढ़कलेवा में मात्र 20 रूपये में फरा और चीला चटनी का लुत्फ उठाया जा सकेगा। इसके अलावा भजिया,पोहा जैसे अन्य व्यंजनों का स्वाद भी चखा जा सकता है। गढ़कलेवा में आर्डर देने पर रखिया,लाई बरी,चावल पापड़,बिजौरी भी तैयार किया जाएगा। भविष्य में गढ़कलेवा में अन्य सभी प्रकार के छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को भी और शामिल किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
बिलासपुरOctober 21, 2026टीएल की बैठक में CEO ने कहा सीएम हेल्पलाइन के आवेदकों से स्वयं चर्चा करें अधिकारी, निराकरण की जानकारी भी दें
बिलासपुरOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को मिली हरी झंडी, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी
