करगी रोड (कोटा)। गोंडवाना गणतंत्र, गोंडी धर्म संस्कृति के तत्वाधान में विकास खंड के अंतर्गत मौहरखार ग्राम पंचायत में वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत मनाया गया जिसके मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य दीक्षित तथा समाज की गुरु माता दुर्गेश दुलेश्वरी ,रामा बघेल , भरत कश्यप, बी पी ठाकुर पी एस पट्टा ,घनश्याम जगत, चिंताराम ध्रुव, प्रदीप परमार, जनपद सदस्य अश्वनी टोडर रही, मुख्य अतिथि की आसंदी से शैलेश पांडे ने बताया कि वीर नारायण सिंह बिंझवार छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद रहे। वीर नारायण सिंह का जन्म छत्तीसगढ़ के सोनाखान में 1795 में जमींदार परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम राम राय था। इनके पूर्वजों के पास 300 गांवों की जमींदारी थी। वीर नारायण सिंह बिंझवार महान क्रांतिकारी ने छत्तीसगढ़ के महान् स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अमर शहीद के शहादत दिवस पर उन्हें नमन किया। तथा गोंडवाना समाज द्वारा बाउंड्री वॉल की मांग के लिए 10 लाख रुपए सैंक्शन कराने का आश्वासन दिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने बताया कि शहीद वीर नारायण सिंह प्रदेश के महान् स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने गरीबों एवं आदिवासी जनता की भलाई और ब्रिटिश सरकार की गुलामी से देश को स्वतंत्र कराने के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी थी। ऐसे ही महान नायकों एवं उनके बलिदान से आज हम आजाद हवा में सांस ले रहे हैं। बिलासपुर विधायक तथा आयोजन समिति के लोग तथा कांग्रेस के कार्यकर्ता गण सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नाच कर समाज के लोगों का उत्साहवर्धन कर मंत्रमुग्ध कर दिए। इस अवसर पर यासीन खान रतनपुर, हरीश चौबे, नंदू यादव पत्रकार, अमीनुद्दीन सिराज छेरकाबाधा, प्रदीप गुप्ता तथा गोंडवाना समाज के वरिष्ठ, कनिष्ठ आदि लोग उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
