बिलासपुर। वार्ड नंबर 16 से उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने अनीता कश्यप को अपना प्रत्याशी बनाया है। आज इस आशय की अधिकृत घोषणा शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने की है।
कुदुदंड क्षेत्र में वार्ड नंबर 16 की पार्षद निधि जैन के निधन के बाद खाली हुई सीट से उप चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही राजनैतिक पार्टियों ने प्रत्याशी चयन ले लिए सलाह मशविरा का दौर शुरू कर दिया था। लेकिन इस मामले में कांग्रेस आगे निकल गई। आज कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता आयोजित कर प्रत्याशी की घोषणा कर दी। पत्रकारों के सामने उन्होंने प्रत्याशी को सामने लाते हुए बताया कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के बाद अनीता कश्यप का नाम तय किया गया है। वार्ड नंबर 16 के उप चुनाव में अनीता कश्यप कांग्रेस की प्रत्याशी होंगी। जबकि इस मामले में अब अभी तक भाजपा ने अपना अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। हालांकि पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा ने स्व निधि जैन की पुत्री श्रद्धा जैन को प्रत्याशी बनाने का निर्णय ले लिया है। अधिकृत घोषणा एक – दिन में किया जा सकता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
बिलासपुरOctober 21, 2026टीएल की बैठक में CEO ने कहा सीएम हेल्पलाइन के आवेदकों से स्वयं चर्चा करें अधिकारी, निराकरण की जानकारी भी दें
बिलासपुरOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को मिली हरी झंडी, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी
