संजू त्रिपाठी हत्याकांड : कपिल को थार से भिलाई छोड़ने वाले दो और आरोपी पकड़ाए, पहले पुलिस ने इन्हे छोड़ दिया था, एक ने संजू के लिए कटवाया था बकरा… क्यों … पढ़े खबर..

बिलासपुर। संजू त्रिपाठी हत्याकांड में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी हत्याकांड के मास्टरमाइंड कपिल त्रिपाठी को भागने में मदद की थी। इसमें से एक संजू का लोकेशन बताया था तो दो ने थार से भिलाई तक छोड़ने गया था। थार वाले आरोपियों को पुलिस ने छोड़ दिया था। संजू को फार्म हाउस में ही मारने की तैयारी थी इसके लिए बकायदा बकरा कटवाया गया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले में सकरी पुलिस ने साईं नगर उसलापुर निवासी केदार सिंह को गिरफ्तार किया है वह कपिल त्रिपाठी का दोस्त है, जिसका कपिल त्रिपाठी के घर लगातार आना जाना था। केदार सिंह, कपिल त्रिपाठी का जमीन के कारोबार में पार्टनर भी है।
इस हत्याकांड के बाद 14 दिसंबर को जब कपिल त्रिपाठी ने अपने घर से भागने की तैयारी की तो उसने अपने पार्टनर केदार सिंह की मदद ली। केदार ही वो शख्स था जो कपिल त्रिपाठी को घर से अपने वाहन होंडा एक्टिवा से रायपुर रोड लेकर गया। वहां केदार सिंह ने अपने दोस्त रवि सिंह को फोन कर कार के साथ बुलाया। जब रवि सिंह अपनी थार लेकर आया तो तीनों उस कार में सवार होकर रायपुर भाग गए। रास्ते में ही केदार सिंह और रवि सिंह को यह पता चल गया था कि कपिल ने ही संजू त्रिपाठी की हत्या करवाई है। उसके बाद भी दोनों कपिल की मदद करते रहे और उसे भिलाई तक पहुंचाया। रास्ते में इन लोगों ने मध्यप्रदेश के वाहन को रोककर कपिल त्रिपाठी को उसमे बिठा कर भागने में मदद की ।
इस तरह आरोपी की मदद करने वाला उसलापुर आनंद नगर निवासी रवि सिंह राजपूत सह आरोपी बन गया। घटना वाले दिन केदार सिंह के कहने पर रवि अपनी थार लेकर KIA शोरूम के पास मिला था। जिस थार में कपिल त्रिपाठी भागा था, वह रवि सिंह की ही थी। शातिर कपिल त्रिपाठी ने अपना फोन बंद कर दिया था और वह केदार सिंह के फोन का इस्तेमाल कर जय नारायण त्रिपाठी और सुमित निर्मलकर से लगातार संपर्क में था।
इस मामले में तीसरा आरोपी 27 खोली निवासी रमेश राजपूत है। रमेश राजपूत मृतक और आरोपी के पिता जय नारायण त्रिपाठी का मित्र है। जिसे संजू और कपिल दोनों चाचा बोलते थे। कपिल त्रिपाठी ने रमेश राजपूत को इस काम पर लगाया था कि वह संजू त्रिपाठी के आने जाने की सूचना देते रहे। घटना वाले दिन रमेश राजपूत ही वो शख्स था जिसने कपिल को संजू त्रिपाठी के सावाताल में आने की सूचना दी थी। उस दिन उसे सावांताल में रोकने के लिए रमेश राजपूत ने बकरा काट कर खिलाने की तैयारी की थी , लेकिन संजू त्रिपाठी को किसी बात की जल्दी थी, इसलिए वह कच्चा मटन लेकर ही फार्महाउस से निकल गया। जिसकी सूचना रमेश राजपूत ने कपिल त्रिपाठी और अन्य आरोपियों को दे दी। रमेश राजपूत की सूचना पर ही इस कांड को अंजाम दिया गया। कपिल त्रिपाठी और अन्य आरोपियों के साथ पूछताछ में यह तीनों नाम सामने आने पर बुधवार को इनकी गिरफ्तारी की गई। फिलहाल पुलिस 7 आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश के शूटर् अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।

00 आरोपियों के नाम नाम, पता व भूमिका
01. केदार सिंह पिता स्व . प्रमोद सिंह ठाकुर उम्र 31 साल निवासी सांई नगर उस्लापुर थाना सकरी जिला बिलासपुर छ.ग. यह आरोपी कपिल त्रिपाठी का दोस्त है जिसका कपिल त्रिपाठी के घर आना जाना था तथा आरोपी कपिल त्रिपाठी के जमीन व्यवसाय में पार्टनर था दिनांक 14.12.2022 को जब आरोपी कपिल त्रिपाठी अपने घर से भागने की तैयारी किया जिसका सहयोग केदार सिंह ने दिया आरोपी कपिल त्रिपाठी को घर से केदार सिंह के वाहन होण्डा एक्टीवा से रायपुर रोड लेकर गया और वहा से अपने दोस्त रवि सिंह को फोन कर वाहन लेकर बुलाया जिस पर रवि सिंह वाहन लेकर रायपुर रोड आया और तीनो गाड़ी में सवार होकर रायपुर तरफ भाग गये रास्ते में केदार सिंह और रवि सिंह को यह ज्ञात हो गया था कि कपिल ने ही संजु त्रिपाठी की हत्या करवायी है, उसके बावजूद भी आरोपी को भगाने में मदद कर भिलाई तक लेकर गये और रास्ते में एक मध्यप्रदेश की वाहन को रोककर कपिल त्रिपाठी को वाहन में बैठाकर भागने में मदद किया ।
केदार सिंह
02. रवि सिंह राजपूत पिता दारा सिंह राजपूत उम्र 26 साल साकिन आनंदनगर उस्लापूर थाना सकरी जिला बिलासपुर छ.ग. दिनांक घटना को केदार सिंह द्वारा आरोपी रवि सिंह को फोन कर बुलाने पर रवि सिंह अपना वाहन थार को लेकर केदार सिंह के बताये स्थान रायपुर रोड सिरगिटटी तरफ गया जहां कपिल त्रिपाठी एवं केदार सिंह पहले से KIA शोरूम के पास मिले । तीनो रवि सिंह के थार में सवार हुये और कपिल त्रिपाठी द्वारा अपना फोन बंद कर केदार सिंह को फोन उपयोग कर प्रकरण के अन्य आरोपी जय नारायण तिवारी एवं सुमित निर्मलकर से लगातार संपर्क कर बिलासपुर से फरार होने की बात की इसके बाद भी रवि सिंह ने आरोपी कपिल त्रिपाठी को भिलाई तक छोड़ने तथा रास्ते में एक मध्यप्रदेश की वाहन को रोककर कपिल त्रिपाठी को वाहन में बैठाकर भगाने में मदद किया ।
रवि सिंह
03. रमेश राजपूत पिता कुंअर सिंह उम्र 55 साल निवासी 27 खोली मकान क्रमांक 35 वार्ड क्रमांक 16 थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग. – यह मृतक संजू त्रिपाठी एवं आरोपी कपिल त्रिपाठी का चाचा बोलते थे एवं आरोपी पिता जय नारायण त्रिपाठी का मित्र था। आरोपी कपिल त्रिपाठी ने रमेश राजपूत को एक फोन दिया था और कहा था संजू त्रिपाठी की दिनांक घटना के आने जाने खबर देना जिस पर आरोपी रमेश राजपूत ने आरोपी कपिल त्रिपाठी को ग्राम सांवाताल से सूचना दी की संजू त्रिपाठी अकेले आया है और योजना के तहत् मृतक संजू त्रिपाठी को बकरा काट कर खिलाने की तैयारी किया था परंतु संजू त्रिपाठी कच्चा मटन लेकर जल्दी-जल्दी अपने फार्म हाउस से निकला जिसकी सूचना भी रमेश राजपूत ने आरोपी कपिल त्रिपाठी एवं अन्य आरोपीयों को दिया जिस कारण से मृतक की हत्या हुई।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *