बिलासपुर- शहर की बहुप्रतीक्षित अमृत मिशन योजना का काम अब अपने अंतिम चरण पर है। मार्च से शहरवासियों की प्यास अमृत मिशन से बुझेगी। बिरकोना स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत ने ठेका कंपनी और अधिकारियों को फरवरी 2023 तक टेस्टिंग समेत शेष कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है।
शहर में बारहमासी पीने योग्य पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अमृत मिशन योजना के तहत खूंटाघाट से शहर पानी लाने के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा हैं। लगातार किए जा रहे माॅनिटरिंग और निरीक्षण से इस योजनांतर्गत सभी बड़े काम पूर्णता की ओर है। बिरकोना में वाॅटर ट्रीटमेंट प्लांट के भी सभी बड़े काम पूरे हो चुके है, फिनिशिंग कार्य बस बाकी है। 4680 किलो लीटर और 2090 किलो लीटर की दो बड़ी टंकियों का सिविल काम पूरा हो चुका है,दोनों टंकियों में पाइप फिटिंग और रंग रोगन का कार्य जनवरी तक पूरा करने के निर्देश निगम कमिश्नर ने दिए। इसके अलावा खूंटाघाट से पानी ट्रीटमेंट प्लांट में सबसे पहले जहां पहुंचेगी 1700 किलो लीटर के रा वाटर सम में जिसका सिविल और दो पाइप फिटिंग का काम पूरा हो चुका है,शेष बचे दो पाइप फिटिंग का काम भी 31 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए । इसके अलावा निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत ने खूंटाघाट से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बिरकोना तक के पाइपलाइन गेप के बचे हुए 50 मीटर काम को भी 31 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान निगम कमिश्नर श्री दुदावत ने प्लांट के सभी यूनिट का जायजा लेकर सफाई और फरवरी तक फंक्शनल मोड पर लाने को कहा है। इसके अलावा ट्रीटमेंट प्लांट पहुंच मार्ग और अंदर के सड़क निर्माण के लिए अलग से टीम लगाकर जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए है। अमृत मिशन योजना के तहत शहर में पानी सप्लाई के लिए चार जगह तारबाहर, तोरवा, पटवारी ट्रेनिंग सेंटर और चांटीडीह में पानी टंकी बनकर तैयार है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
बिलासपुरOctober 21, 2026टीएल की बैठक में CEO ने कहा सीएम हेल्पलाइन के आवेदकों से स्वयं चर्चा करें अधिकारी, निराकरण की जानकारी भी दें
बिलासपुरOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को मिली हरी झंडी, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी
