बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लिमतरा में आपसी विवाद और अवैध संबंध की शंका पर पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई करते हुए हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद खुद आरोपी मस्तूरी थाना पहुंचकर अपना जुर्म कबूल करते हुए, अपने आप को सरेंडर कर दिया है। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात 8 बजे के आसपास ग्राम लिमतरा निवासी शंकर सूर्यवंशी पिता बलदाऊ सूर्यवंशी उम्र 45 वर्ष रात को शराब के नशे में घर पहुँचा। जिसके बाद किसी बात को लेकर पत्नी चंद्रिका बाई से विवाद हो गया। शंकर सूर्यवंशी को इस बात से इतना गुस्सा आया कि उसने पत्नी की हाथ मुक्के से घसीट घसीट कर पिटाई शुरू कर दी। मारपीट से आहत पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी भनक आरोपी पति को लगते ही उसने मस्तूरी थाना पहुंचकर पुलिस के सामने अपने करतूतों को बयान किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शंकर सूर्यवंशी को अपने अभिरक्षा में लेकर घटनास्थल पहुँचकर देर रात देखा तो घटना सही पाया गया। जिसके बाद रात में घर को सील कर पुलिस वापस मस्तूरी थाना पहुंच आरोपी से पूछताछ की। वही आज सुबह फिर से पुलिस घटनास्थल पहुँची, जहाँ मृतका का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
