रायगढ़। संजू त्रिपाठी की हत्या के लिए हथियार सप्लाई करने वाले दो युवकों को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनो युवक हथियार सप्लाई करने के लिए अंतरराज्यीय गिरोह चला रहे थे। प्रदेश में कई लोगों को आरोपियों ने हथियार की सप्लाई की है।
16 दिसंबर की शाम जूटमिल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ट्रांसपोर्टनगर बस स्टैंड से एक युवक को पिस्टल के साथ पकड़ा गया था। आरोपी युवक नरेश उर्फ नानू यादव रायगढ़ के कब्जे से एक 7.65 एमएम सिल्वर रंग देसी पिस्टल, एक खाली मैगजीन, एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल जप्त कर आरोपी पर धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को जुडिशियल रिमांड पर भेजा गया था। बीते सप्ताह बिलासपुर जिले में हुई गंभीर वारदात के बाद एसपी अभिषेक मीना ने आरोपी से जप्त हथियार के संबंध में अवैध हथियार बेचने वाले सिंडिकेट, उनके सप्लाई चैन, पूरे संगठन का पता लगाने के निर्देश एडिशनल एसपी संजय महादेवा, सीएसपी अभिनव उपाध्याय एवं साइबर सेल की टीम को दिया था। सायइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर पिस्टल के साथ पकड़े गये आरोपी नरेश उर्फ नानू यादव से विस्तृत पूछताछ किया गया। आरोपी ने रायगढ़ निवासी यूसुफ हुसैन के पास से 1 पिस्टल और 3 राउंड को 8-9 माह पहले ₹50,000 में खरीदना बताया।
इसके बाद पुलिस ने चांदनी चौक के युसूफ हुसैन की पतासाजी कर गिरफ्तारी के लिये मुखबिर और स्टाफ लगाकर रखे थे। इसी बीच 21 दिसंबर 2022 के शाम मुखबिर से आरोपी युसूफ हुसैन को उसके साथी के साथ रेल्वे स्टेशन के पास देखने की सूचना दी। तत्काल साइबर सेल और जूटमिल की टीम आरोपी और उसके साथी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी युसूफ हुसैन अपने साथ पकड़ा गये युवक का हथियारों का मुख्य सप्लायर एजाज उर्फ राजू निवासी पलामू झारखंड का रहने वाला बताये तथा दोनों पकड़े जाने के डर से रायगढ़ से कोलकात्ता और कोलकात्ता से बंग्लादेश की ओर फरार होने की योजना से रेल्वे स्टेशन पर आना बताये । आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी युसूफ के पास 1 पिस्टल और 2 राउंड तथा आरोपी एजाज अंसारी के पास 1 पिस्टल और 3 राउंड मिला । दोनों को हिरासत में लेकर चौकी लाया गया जिनसे विस्तृत पूछताछ में अवैध हथियारों की खरीदी – बिक्री का खुलासा हुआ।
आरोपी युसूफ हुसैन बताया कि पूर्व में ट्रैवलिंग एजेंसी में ड्रायवरी का काम करता था । आज से करीब डेढ़-दो वर्ष पहले ड्राइवरों के माध्यम से पलामू, झारखंड में रहने वाले एजाज अंसारी उर्फ राजू भाई के साथ जान पहचान हुआ । एजाज अंसारी उर्फ राजू से व्हाट्सएप कॉल के जरिए बातचीत होता था । आरोपी यूसुफ हुसैन बताया कि उसे जल्द रूपये कमाने थे इसलिए उसने एजाज अंसारी उर्फ राजू को बोला था कि तुम्हारे तरफ पिस्टल कट्टा आसानी से मिल जाता है जुगाड़ करो । तब एजाज पिस्टल, राउंड बेचने में राजी हो गया और हथियार बेचने अलग-अलग जगह बुलाता था । करीब 1 साल पहले एजाज अंसारी से पहली बार पिस्टल खरीदने डाल्टेनगंज गया जहां 1 पिस्टल, 3 राउंड ₹50,000 में खरीदकर रायगढ़ लाया जिसे रायगढ़ के नरेश उर्फ नानू यादव को बेच दिया था।
उसके बाद इसी साल अक्टूबर 2022 में दोबारा डाल्टनगंज जाकर एजाज अंसारी से 1 पिस्टल और 16 राउंड खरीद कर लाया और अपने पास रखा था । पिस्टल के लिए ग्राहक नहीं मिल रहा था, इसी बीच प्रेम श्रीवास, बिलासपुर का रहने वाला जिससे दोस्त के जरिए परिचय हुआ था, राउंड खरीदने के बारे में इंटरेस्ट दिखाया जिसे 14 राउंड को प्रति राउंड ₹500-₹500 रूपये में सौदा तय कर बेचा था । नवंबर महीने में एक दिन प्रेम श्रीवास फोन कर बिलासपुर बुलाया, बिलासपुर जाने के बाद प्रेम श्रीवास ने कपिल त्रिपाठी से मिलवाया था । कपिल त्रिपाठी अपना घर परिवार का झगड़ा बताकर उसके भाई संजु त्रिपाठी का फोटो दिखाकर उसकी हत्या के लिए 8-10 लाख दूंगा बोला । तब उसे सोच कर बताऊंगा कहकर वापस रायगढ़ आ गया । उसके कुछ दिन बाद प्रेम श्रीवास वापस फोन किया और कहने लगा कि 2 सामान (पिस्टल और राउंड) की बेहद जरूरत है दिलवा दो । उसके कहने पर वापस एजाज अंसारी उर्फ राजू से संपर्क किया, 2 दिसंबर को एजाज सामान लेकर अम्बिकापुर बस स्टैंड के पास मिलूंगा बोला । तब प्रेम श्रीवास अपने एक साथी के साथ कार में रायगढ़ आया, रायगढ़ में उसके साथ अंबिकापुर गए । अंबिकापुर बस स्टैंड के पास एजाज अंसारी पहले से खड़ा था । एजाज अंसारी 2 नग पिस्टल और 10 राउंड प्रेम श्रीवास को ₹1,40,000 में बेच दिया । वहां से प्रेम श्रीवास और उसका साथी कार में बिलासपुर चले गए और रायगढ़ वाली बस में बैठकर रायगढ़ आ गया, एजाज अंसारी भी झारखंड चला गया। दोनों आरोपियों को पुलिस चौकी जूटमिल के आर्म्स एक्ट के आरोपी नरेश उर्फ नानू यादव से संबधित मामले में गिरफ्तार कर बिलासपुर पुलिस के साथ समस्त जानकारी साझा किया गया है ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 25, 2026बिलासपुर में बर्ड फ्लू : कई वार्डों को इन्फेक्टेड व सर्विलांस जोन घोषित, 10 किमी क्षेत्र में निगरानी बढ़ी
बिलासपुरMarch 25, 2026बर्ड फ्लू अलर्ट : कलेक्टर-एसएसपी ने कोनी क्षेत्र का किया रात्रि निरीक्षण, सख्त निर्देश जारी
बिलासपुरMarch 24, 2026बिलासपुर के पोल्ट्री फार्म में फैला बर्ड फ्लू, 5 हजार से अधिक मुर्गे -मुर्गियों की मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप
बिलासपुरMarch 24, 2026वन्य-ग्राम सोनाखान में ‘युवोजल उत्सव’ के तहत जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर युवाओं की अनूठी पहल
