अम्बिकापुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव को लेकर दिलचस्प टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है सिंहदेव में दम है तो मंत्रीपद से स्टाफ दें और मैदान में उतरे। यह टिप्पणी उन्होंने बाबा के शहर अंबिकापुर में दी है।
बृजमोहन अग्रवाल पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर इन दिनों सरगुजा संभाग के दौरे पर हैं। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए सरगुजा के राजनीतिक हालात पर बड़ी टिप्पणी की है। चुनाव से पहले अपने भविष्य पर निर्णय लेने संबंधी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान पर उन्होंने कहा कि “अब मारा तो मारा, अब मार के दिखा… कहने से काम नहीं चलेगा। वे कुछ करना चाहते हैं तो मंत्री पद से इस्तीफा देकर मैदान में उतरें। उन्होंने कहा कि सबको पता है कांग्रेस की राजनीति में क्या चल रहा है। भूपेश सरकार का जाना तय है। श्री सिंहदेव के बयान से भी साफ होता है की वे सभी तरह की जोर आजमाइश करके देख चुके हैं। लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने उनकी एक नहीं चल रही है और ना ही आगे कुछ चलने की संभावना है। उनमें दमखम है तो मंत्री पद से त्यागपत्र देकर मैदान में उतरें। श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में पूरे इलाके में धर्मांतरण तेजी से हुआ है। इलाके की पूरी डेमोग्राफी बदल रही है। बाहरी लोगों का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। इससे कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है। छत्तीसगढ़ में सुख शांति और विकास के लिए कांग्रेस सरकार की विदाई जरूरी है। छत्तीसगढ़ की जनता आने वाले चुनाव में इसके लिए तैयार है। श्री अग्रवाल संभाग में चुनावी संभावनाएं टटोलने इलाके के दौरे पर हैं। उन्होंने क्षेत्रीय भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से भेंट की और हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में सरगुजा संभाग की बड़ी भूमिका होगी। भूपेश सरकार ने इलाके की जो हालत करके रख दी है, उससे लोगों में नाराजगी है और चुनाव में कांग्रेस को लोग इसका सबक सिखाएंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
