बिलासपुर। बिल्हा ब्लाक के ग्राम पंचायत लिमतरी (फदहा) में मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला और जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने एक साथ मंडी बोर्ड व जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत 1 करोड़ 75 लाख के कार्यों का भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि स्वीकृत 32 लाख के सी सी रोड के निर्माण कार्य पूर्ण हो जानें ग्रामवासियों को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी और पिछले 15 वर्षों से ग्रामवासियों को हो रही समस्या का समाधान हो जाएगा। जल जीवन मिशन से हर एक घर में शुद्ध पेयजल पहुंचना शुरू हो जाएगा और भूपेश सरकार ने हमेशा गरीब और किसानों को ध्यान में रखकर काम किया है। जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जल जीवन मिशन के तहत 1 करोड़ 45 लाख की लागत से पानी टंकी व पाइप लाइन के विस्तार का निर्माण कार्य आज से शुरू हो गया है। जल्द ही गांव के एक एक घर में साफ पेयजल पहुंचने लगेगा और घर घर साफ पानी की आपूर्ति से ग्रामीण जीवन में अशुद्ध पेयजल से होने वाली बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। किसी भी देश प्रदेश या गांव का विकास कैसे संभव है। इस बात को प्रदेश की भूपेश सरकार अच्छी तरह से समझती है। पिछले चार सालों में गांव गरीब और किसानों को केन्द्र में रखकर लगातार योजनाएं बनायी गयी है। योजनाओं का असर भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश में चारो तरफ खुशहाली का वातावरण है। ग्रामीणों की मांग और उनकी आवश्यकता के अनुरूप ग्राम पंचायतों के विकास पर जोर देना जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है। हम अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।
कार्यक्रम मे जिला पंचायत सभापति संदीप यादव व जनपद सदस्य हजारी लाल भारद्वाज,सरपंच सहन गेंदले ने भी अपनी बात रखी कार्यक्रम का संचालन बृजेश दुबे ने किया और साथ ही गौरीशंकर यादव,उकेश वर्मा,केशव साहू,विनोद कौशिक,भूषण यादव,जीवन डहरिया,बाबूलाल टंडन,परमेश्वर यादव,विष्णु जगत लक्ष्मी प्रसाद,
मुख्य रूप से उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
बिलासपुरOctober 21, 2026टीएल की बैठक में CEO ने कहा सीएम हेल्पलाइन के आवेदकों से स्वयं चर्चा करें अधिकारी, निराकरण की जानकारी भी दें
बिलासपुरOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को मिली हरी झंडी, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी
