बिलासपुर। सामान्य सभा की बैठक में फर्जी विधायक प्रतिनिधि बनकर शामिल होने का मामला तुल पकड़ लिया है। जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने मामले की जांच करने के लिए कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और SSP को पत्र लिखकर जांच करने और कार्रवाई करने की मांग की है।
अंकित गौरहा ने अपने शिकायत में कहा है जिला पंचायत बिलासपुर के सामान्य सभा की बैठक में वर्ष 2019-20, 2020-21 व 2021-22 में विक्रम सिंह अनाधिकृत रूप शामिल होते रहे है। बेलतरा विधायक रजनीश सिंह अपने प्रतिनिधि के रूप में किसी प्रतिनिधि की नियुक्ति नहीं किया था। लेकिन उनका प्रतिनिधी बनकर विक्रम सिंह बैठक में शामिल होते रहे। विधायक प्रतिनिधी विक्रम सिंह के द्वारा 14 दिसंबर की बैठक में अनावश्यक रूप से बैठक व्यवस्था को लेकर हंगामा किया और बैठक में बाधा उत्पन्न किया। इस घटना के बाद सामान्य सभा में आने वाले सांसद व विधायक प्रतिनिधीयों की पूरी जानकारी परियोजना सहायक आनन्द पाण्डेय से मांगी गई। तब उन्होंने सभी विधायक और सांसद के पत्र दिखाए जिसमे प्रतिनिधि नियुक्त करने की जानकारी थी। लेकिन बेलतरा विधायक का कोई पत्र नहीं था। अंकित गौरहा ने आरोप लगाया है की जिला पंचायत के अधिकारियों द्वारा विक्रम सिंह को सूचना देकर बेक डेट में जो एक महिने पूर्व के 02-11-2022 के दिनांक का पत्र मंगवाकर अनाधिकृत रूप से आवक-जावक शाखा में जमा कराने का प्रयास किया गया। तब आवक जावक शाखा में पदस्थ कर्मचारी के द्वारा इस पत्र को लेने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद जिला पंचायत के ही एक कर्मचारी के द्वारा 21-12-2022 को लगभग 7 दिन बाद विधायक का पत्र देकर प्रतिनिधि नियुक्त करने की जानकारी दी गई।
अंकित गौरहा ने कलेक्टर, सीईओ और SSP से जिला पंचायत जैसे सर्वोच्च सदन में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर बैठक में बाधा उत्पन्न करने व सदन को गलत जानकारी उपलब्ध कराने वाले विधायक प्रतिनिधी विक्रम सिंह व जिला पंचायत में पदस्थ आनन्द पाण्डेय परियोजना सहायक के विरूद्ध न्यायिक व कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
