कवर्धा। RTI कार्यकर्ता और पत्रकार विवेक चौबे की हत्या के मामले में पुलिस ने एक गांव के सरपंच सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक पिछले 45 दिन से लापता था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
16/11/2022 को रूपेश चंद्रवंशी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसके मित्र एवं सहकर्मी RTI कार्यकर्ता व पत्रकार विवेक चौबे पिता स्व. नंदकिशोर चौबे 12 नवंबर से बिना कुछ बताये घर से कहीं चला गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर थाना कवर्धा में गुम इंसान कायम कर मामले को जांच में लिया।
गुमशुदा की रिपोर्ट थाना में दर्ज होने के बाद अलग अलग टीमों ने जांच शुरू की और
सायबर सेल से गुमशुदा के मोबाईल नंबर की जांच की और आने-जाने वाले रास्ते में लगे सीसीटीव्ही कैमरा की बारिकी से जांच की। जांच में उसके मोबाईल नंबर की कॉल डिटेल से 12/11/2022 को ग्राम कुण्डपानी थाना चिल्फी की ओर जाना तथा 13/11/2022 को उसका मोबाईल करीबन् 02/00 बजे बोड़ला क्षेत्र के सुकवापारा में बंद होने की जानकारी प्राप्त हुई। इसके बाद बोड़ला एवं चिल्फी जाकर पतासाजी की गई। लेकिन उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद विशेष टीम गठित कर बोड़ला के घरों में जाकर गुमशुदा की हुलिया एवं फोटो दिखाकर पतासाजी किया गया। फिर भी पुलिस को कोई विशेष सफलता नहीं मिली।
इसी बीच 21 नवंबर की शाम को गुमशुदा की बहन ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात मोबाईल नंबर से इसके पास गुमइंसान विवेक चौबे के संबंध में फोन कॉल प्राप्त हुआ है। उस नंबर के धारक की पतासाजी कर धारक से फोन कॉल के संबंध में पुछताछ किया गया। मोबाईल धारक द्वारा भी किसी अनजान दो व्यक्तियों ने किसी से बात करने के लिए फोन मांग कर बात करना बताया। इस फोन कॉल के बाद पुलिस ने जांच की दिशा बदली और किसी अनहोनी घटना घटित होने की संभावना पर फोकस किया।
इसी बीच पुलिस टीम को विशेष मुखबीर से सूचना मिली कि धवईपानी से कुण्डपानी की ओर जाने वाले रास्ते पर फारेस्ट के पेट्रोलिंग कैम्प के अंदर जंगल पहाड़ी की ओर जले हुए राख का ढेर है। जिसमें हड्डियो के टुकड़े दिखाई दे रहे हैं।
इस सूचना की तस्दीकी हेतु विषेष टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। जहां प्रथम दृष्टया मानव हड्डी जैसे प्रतीत हुआ व किसी को जलाये जाने की आषंका व्याप्त हुई।
जिस पर मौके में ही शून्य पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया और शव पंचनामा कार्यवाही उपरांत हड्डियो के परीक्षण के लिए मेकाहारा रायपुर भेजा गया। इसी संबंध मे सूचना तंत्र के माध्यम से यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि गुमशुदा विवेक चौबे को बोक्करखार सरपंच अमित यादव ने संभवतः हत्या कर जला दिया है। इस सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम द्वारा मुखबीर के बताये जानकारी के आधार पर संदेही सरपंच अमित यादव, नंदलाल मेरावी, सुखसागर यादव एवं जगदीश धुर्वे को तलब कर अलग-अलग पुछताछ किया गया। संदेहियो ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन लड़ाई से पूछताछ करने पर सरपंच अमित यादव ने बताया कि 12/11/2022 को लगभग 05/00 बजे पत्रकार विवेक चौबे उससे मिलने ग्राम बोक्करखार आया था। शाम-रात तक साथ में रहे, रात्रि के समय आपसी बातचीत में दोनों के मध्य विवाद होने से गुस्से में आकर उसे मुक्का से मारा जिससे वह अपने मोटर सायकल से गिर गया। फिर विवेक चौबे उठने का प्रयास किया तो पास रखे लाठी/गेड़ा से उसके पैर व सिर में जोरदार प्रहार किया जिससे वह फिर गिर गया।
जिसे पास जाकर देखा तो उसकी श्वांस नहीं चली रही थी। जिससे वह घबरा कर अपने भाई सुखसागर यादव एवं अपने गांव के अन्य नंदलाल मेरावी और जगदीश धुर्वे को बुलाकर पत्रकार विवेक चौबे के शव को ठिकाना लगाने के लिए गांव से दूर जंगल की ओर ले जाकर पहाड़ी में उसके शव को पास पड़े लकड़ियो के मदद से जला दिया।
उसके बाद उसके मोटर सायकल को भी छिपाने के लिए अपने साथियों को बोला। जिस पर सुखसागर यादव और नंदलाल मेरावी ने मोटर सायकल को जंगल में और दूर ले जाकर गड्डा खोदकर गाड़ी को गड्डे में डाल कर पाट दिये है। उसके मोबाईल को अपने पास रख लिया। दूसरे दिन 13/11/2022 को अपने गांव के अन्य व्यक्ति को कवर्धा में काम है, कहकर अपने साथ लेकर आया और ग्राम कुण्डपानी, चिल्फी होते हुए बोड़ला आये वहंा अमित यादव ने पत्रकार विवेक चौबे के मोबाईल से वकील को पुलिस को गुमराह करने के लिए कॉल किया फिर कवर्धा आकर रूक कर दूसरे दिन अपने गांव गया।
गिरफ्तार आरोपी –
1. अमित यादव पिता भगत राम यादव उम्र 28 साल निवासी ग्राम कुण्डपानी थाना चिल्पी
2. नन्दलाल मेरावी पिता गौतर मेरावी उम्र 20 साल निवासी ग्राम कुण्डपानी थाना चिल्पी
3. सुखसागर यादव पिता भगतराम यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम कुण्डपानी थाना चिल्पी
4. जगदीश धुर्वे पिता मंगल सिंह धुर्वे उम्र 20 साल निवासी ग्राम कुण्डपानी थाना चिल्पी
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
