बिलासपुर। मल्हार उप स्वास्थ्य केंद्र से दिलचस्प मामला आया है। महिलाओं के बीच चले प्रपंच में डॉक्टर ने स्टाफ नर्स की पिटाई कर दी। स्टाफ नर्स के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने वाली महिला डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार जयरामनगर की रहने वाले मंजूला रात्रे (28) मल्हार स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत हैं। अस्पताल में डॉ. चंचला रात्रे आरएमए हैं और कपिल मिंज लैब टेक्नीशियन हैं। 9 अगस्त को मंजूला अपने घर में थी। उसी समय कपिल मिंज ने उन्हें फोन किया और बताया कि तुम्हारे और मेरे बारे में गलत संबंध होने का आरोप लगाकर किसी ने मेरी पत्नी सीमा मिंज से चुगली की है। तब मंजूला बोली कि अभी मैं अपने घर में हूं और कल हॉस्पिटल में पूछेंगे कि ऐसा किसने बोला है। दूसरे दिन मंजूला जब हॉस्पिटल पहुंची, तब कपिल से उन आरोपों के बारे में पूछताछ करने लगी। इस दौरान मौजूद डॉक्टर हर्षदेव नापित ने कहा कि कपिल की पत्नी सीमा से ही पूछा जाए कि उसे ये बात किसने बताई है। इसके बाद नर्स मंजूला, डॉक्टर हर्ष, कपिल और आरएमए चंचला बंजारा उनके शासकीय क्वार्टर में गए। इस दौरान कपिल की पत्नी ने चंचला का नाम उगल दिया।
आरएमए चंचला का नाम सामने आते ही नर्स मंजूला ने कहा कि इस तरह से आप बेबुनियाद आरोप क्यों लगा रही हैं। हम लोगों के बीच आपने ऐसा क्या देखा है, जो आपको गलत लगा। तब चंचला कहने लगी कि दोनों घंटों बैठकर बातचीत करते हो। एक लड़की किसी से लंबी बातें क्यों करेगी। तब मंजूला ने कहा कि अस्पताल में जो भी बातें होती है काम और विभागीय होती है। इस बीच उनके बीच झगड़ा बढ़ गया और चंचला ने जातिगत गाली देते हुए मंजूला के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया।
पुलिस ने नर्स की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया था। लेकिन, मल्हार चौकी प्रभारी इस गंभीर मामले में कार्रवाई करने के बजाए केस को ही दबा दिया था। अब दिसंबर में पेंडिंग केस का निपटारा चल रहा है, तब प्रशिक्षु डीएसपी नुपुर उपाध्याय ने पूरे प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने मारपीट और जातिगत गाली देने के इस प्रकरण में आरोपी डॉक्टर चंचला बंजारा को गिरफ्तार किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
