बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मिशन मिलेट का असर दिखने लगा है। बिलासपुर जिले में किसानो ने लगभग 15 सौ एकड़ कृषि भूमि में रागी की फसल ली है। इस फसल से किसानो को न केवल दुगना आर्थिक लाभ होगा बल्कि आम आदमी को दुगने पोषक तत्व से भरपूर अनाज भी मिलेगी।
प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब से मुख्यमंत्री बने है तब से खेती किसानी उनकी प्राथमिकता में रही है। यही कारण है की वे किसानों को धान की अच्छी कीमत दे रहे है तो दूसरी ओर उनकी आर्थिक स्थिति और बेहतर करने के लिए दलहन, तिलहन, कोदो, रागी जैसे फसलों को लेने के लिए प्रेरित कर रहे है। बिलासपुर जिले में इसका असर भी दिखने लगा है। पहले जिले में कुछ गिने चुने किसान रागी की फसल 50 से 60 एकड़ कृषि भूमि में लेते थे। लेकिन सरकार के मिशन मिलेट का ही असर है कि इस वर्ष दो हजार से अधिक किसानों ने 15 सौ एकड़ से अधिक कृषि भूमी रागी की फसल ले रहे है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार किसानो ने कोटा विकासखंड में 155 हेक्टेयर, मस्तूरी में 145 हेक्टेयर, बिल्हा और तखतपुर में 125-125 हेक्टेयर कृषिभुमि में रागी की फसल ली है। सभी किसानो की फसल भी अच्छी है। लिहाजा किसानो को अच्छा लाभ भी मिलने वाला है। इसके अलावा इसकी उत्पादन लागत भी धान की तुलना में बहुत कम है। पानी, खाद और दवा भी लगभग नहीं के बराबर लगता है। रागी में इतने पोषक तत्व है की कुपोषित बच्चों को इसे खिलाया जाए तो तीन महीने के अंदर सामान्य बच्चो को तरह तंदुरुस्त हो सकते है। इसीलिए इसे सुपरफूड भी कहा गया है। कृषि विभाग के उप संचालक पी डी हथेस्वर ने बताया कि रागी की फसल को लेकर किसान उत्साहित है। इस वर्ष दो हजार किसान इसकी फसल ले रहे है। इस साल किसानो को फायदा होगा तो अगले साल और ज्यादा किसान रागी की फसल लेंगे। हो सकता है इस साल की तुलना में तीन गुना ज्यादा किसान रागी की फसल ले।
00 देश में सबसे ज्यादा MSP
राज्य सरकार मिलेट्स को मिशन के रूप में ले रही है। रागी में पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसीलिए इसकी पहचान सुपरफूड के रूप में है। यही कारण है कि तमाम गुणों से भरपूर रागी का समर्थन मूल्य देशभर में सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ में है। राज्य में रागी का समर्थन मूल्य 3578 रुपये है। यही नहीं धान की तुलना में उत्पादन भी ज्यादा है।
रागी के फायदे
रागी को सुपरफूड कहा जाता है क्योंकि यह जरूरी पौष्टिक तत्व से भरपूर है। अगर आप रागी को डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो इसके फायदे के बारे में जरूर जान लें। किस तरह से आपको रागी के फायदे (benefits of ragi) मिल सकते हैं, यहां से जानें।
1. कैल्शियम से भरपूर
आटा गूंथते हुए
रागी के फायदे कैल्शियम से भरपूर होते हैं
बाकी अनाज के मुकाबले रागी में 5 से 30 गुना ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है। राष्ट्रीय पोषण संस्थान के अनुसार 100 ग्राम रागी में 344 एमजी कैल्शियम पाया जाता है जो पूरे दिन की कैल्शियम की जरूरत को पूरा करने के लिए अच्छा है। इससे कहा जा सकता है कि रागी के फायदे (ragi benefits) कैल्शियम से भरपूर होते हैं। रागी में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे हड्डियां, दांत मजबूत रहते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों से जुड़ी बीमारी) से बचाव मिलता है। कैल्शियम से भरपूर होने के कारण बढ़ते बच्चे और गर्भवति महिलाओं के लिए रागी के फायदे (ragi ke fayde) बढ़ जाते हैं। कैल्शियम के अलावा रागी के फायदे (ragi atta benefits) विटामिन डी से भी भरपूर हैं। विटामिन डी होने से कैल्शियम अब्जॉर्ब करना आसान हो जाता है। अगर आप सूरज की किरणों से विटामिन डी नहीं ले पा रहे हैं तो रागी डाइट में शामिल करने का सोच सकते हैं।
2. डायबिटीज
रागी के फायदे डायबिटीज में भी फायदेमंद हो सकते हैं। बाकी अनाज के मुकाबले रागी में पॉलीफेनोल्स और डाइटरी फाइबर पाया जाता है। रागी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के आसार कम हो जाते हैं। रागी के फायदे (ragi khane ke fayde) स्टार्च का आसानी से अब्जॉर्ब होना, डायबिटीज को लेकर सतर्क करना आदि से जुड़े हुए हैं।
3. एनीमिया
रागी के फायदे (benefits of ragi) आयरन से भरपूर होने के कारण भी जाने जाते हैं। आयरन का सेवन करने से हीमोग्लोबिन में सुधार होता है जिससे एनीमिया होने के आसार कम हो जाते हैं। जिन लोगों को एनीमिया है उन लोगों को अपनी डाइट में आयरन से भरपूर डाइट फॉलो करनी चाहिए। आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आप रागी कुकीज़ या रागी का हलवा भी खा सकते हैं।
4. एंटी एजिंग
बढ़ती उम्र के लक्षण त्वचा पर झुर्रियां, फाइन लाइन, काले धब्बे के रूप में दिखने लग जाते हैं। सेहतमंद खाने की आदत की मदद से बढ़ती उम्र के आसार देरी से आ सकते हैं। सेहतमंद डाइट में आप रागी के फायदे (ragi benefits) शामिल कर सकते हैं। रागी में अमिनो एसिड होते हैं जैसे कि मेथिओनिन और लाइसिन जो टिश्शू को झुर्रियों से बचाकर रखने में मदद करते हैं। रागी खाने के फायदे डाइट में शामिल करने से बढ़ती उम्र के आसार देरी से आने में मदद मिल सकती है।
5. आरामदायक
आजकल की भाग- दौड़ भरी जिंदगी में चिंता, बेचैनी, नींद ना आना लोगों में आम हो गया है। लेकिन यह चिंताजनक विषय है। इसके लिए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। इसके साथ ही अपनी डाइट का भी खास ध्यान रखें। ऐसी स्थिति में आप डाइट में रागी के फायदे (ragi ke fayde) शामिल कर सकते हैं। रागी में भरपूर मात्रा में अमिनो एसिड और ट्रिप्टोफैन पाए जाते हैं जो प्राकृतिक रूप से आराम देने वाले तत्व होते हैं। साल 2000 में मेड इंडिया के द्वारा किए गए अध्ययन में पाया गया है कि रागी के फायदे (ragi khane ke fayde) माइग्रेन में लाभदायक हैं।
रागी के फायदे (benefits of ragi) वजन कम करने में मदद कर सकते हैं। जैसा कि आपको पहले भी बताया है कि रागी में डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। डाइट में रागी शामिल करने से भूख कम लगती है और आप बार- बार कुछ खाते नहीं हैं। अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो ब्रेकफास्ट में रागी शामिल कर सकते हैं जिससे कैलोरी का सेवन कम होता है।
7. एनर्जी
अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और अनसैचुरेटेड फैट होने से शरीर और दिमाग आलसी बन जाता है। शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ाना के रागी के फायदे (ragi benefits) काम आ सकते हैं। जो लोग शारीरिक काम ज्यादा करते हैं उन लोगों को अपनी डाइट में रागी जरूर शामिल करनी चाहिए।
8. बच्चों के लिए बेहतर ऑप्शन
अगर आप नए माता- पिता बने हैं और अपने बच्चे के लिए सेहतमंद खाना ढूंढ रहे हैं तो इसका जवाब है – रागी। जी हां, रागी बच्चों के लिए पोषण से भरपूर अनाज माना जाता है और साथ ही बच्चों के द्वारा इसको आसानी से पचाया जा सकता है। रागी में आयरन, कैल्शियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिस कारण से यह बच्चों के खाने के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन बन जाता है। बच्चों को रागी की खिचड़ी खिला सकते हैं। इसके अलावा मार्किट में बच्चों के लिए रागी पाउडर, रागी बिस्किट और कई प्रोडक्ट उपलब्ध हैं।
9. ग्लूटेन फ्री
जिन लोगों को गेहूं से एलर्जी होती है वो लोग अकसर ग्लूटेन फ्री डाइट फॉलो करते हैं। रागी 100% ग्लूटेन फ्री है जिस कारण यह बाकी अनाज से अलग है।
10. बीमारी से बचाव
रागी के फायदे (ragi ke fayde) पौष्टिक तत्व से भरपूर हैं जिस कारण से यह कई गंभीर बीमारियों से बचाव करने में मदद करता है। रागी में मौजूद पौष्टिक तत्व और मिनरल्स, टिश्शू सही करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने और चिंता, स्ट्रोक कम करने में मदद करते हैं। रागी को डाइट में शामिल करने से मेटाबोलिज्म बढ़ जाता है। रागी से पोषण की कमी नहीं होती है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 25, 2026बिलासपुर में बर्ड फ्लू : कई वार्डों को इन्फेक्टेड व सर्विलांस जोन घोषित, 10 किमी क्षेत्र में निगरानी बढ़ी
बिलासपुरMarch 25, 2026बर्ड फ्लू अलर्ट : कलेक्टर-एसएसपी ने कोनी क्षेत्र का किया रात्रि निरीक्षण, सख्त निर्देश जारी
बिलासपुरMarch 24, 2026बिलासपुर के पोल्ट्री फार्म में फैला बर्ड फ्लू, 5 हजार से अधिक मुर्गे -मुर्गियों की मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप
बिलासपुरMarch 24, 2026वन्य-ग्राम सोनाखान में ‘युवोजल उत्सव’ के तहत जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर युवाओं की अनूठी पहल
