रायपुर। आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर राज्यपाल ने जिन 10 सवालों का जवाब राज्य सरकार से मांगा था, राज्य सरकार ने उसका जवाब दे दिया है। राजभवन जवाब भेजने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, फिर भी सरकार ने राज्यपाल का जवाब राजभवन को भेज दिया है अब हस्ताक्षर में देरी नहीं होनी चाहिए। गौरतलब है कि 2 दिसंबर को राज्य सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था, जिसमें आरक्षण संशोधन से जुड़े 2 बिल पास कराए गए थे। आरक्षण विधेयक विधानसभा में पारित होने के बाद तत्काल राजभवन भेजा गया था। राज्यपाल ने पहले खा था की आरक्षण संशोधन बिल आता है तो उस पर हस्ताक्षर करने में थोड़ी भी देरी नहीं करेंगी। लेकिन 23 दिन निकल जाने के बाद भी आरक्षण संशोधन बिल पर राज्यपाल ने हस्ताक्षर नहीं किया।
इस दौरान राज्यपाल की ओर से 10 सवालों की एक सूची राज्य सरकार को भेजी गई थी। उनके सवाल सार्वजनिक होते ही आरक्षण को लेकर प्रदेश राजनीति तेज हो गई थी। पिछले दिनों जब कांग्रेस विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला था तो प्रतिनिधिमंडल को भी सवालों की सूची राज्यपाल ने दी थी।
** राज्यपाल के सरकार से ये थे सवाल
00 क्या इस विधेयक को पारित करने से पहले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति का कोई डाटा जुटाया गया था? अगर जुटाया गया था तो उसका विवरण।
00 1992 में आये इंद्रा साहनी बनाम भारत संघ मामले में उच्चतम न्यायालय ने आरक्षित वर्गों के लिए आरक्षण 50% से अधिक करने के लिए विशेष एवं बाध्यकारी परिस्थितियों की शर्त लगाई थी। उस विशेष और बाध्यकारी परिस्थितियों से संबंधित विवरण क्या है।
00 उच्च न्यायालय में चल रहे मामले में सरकार ने आठ सारणी दी थी। उनको देखने के बाद न्यायालय का कहना था, ऐसा कोई विशेष प्रकरण निर्मित नहीं किया गया है जिससे आरक्षण की सीमा को 50% से अधिक किया जाए। ऐसे में अब राज्य के सामने ऐसी क्या परिस्थिति पैदा हो गई जिससे आरक्षण की सीमा 50% से अधिक की जा रही है।
00 सरकार यह भी बताये कि प्रदेश के अनुसूचित जाति और जनजाति के लोग किस प्रकार से समाज के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ों की श्रेणी में आते हैं।
00 आरक्षण पर चर्चा के दौरान मंत्रिमंडल के सामने तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 50% से अधिक आरक्षण का उदाहरण रखा गया था। उन तीनों राज्यों ने तो आरक्षण बढ़ाने से पहले आयोग का गठन कर उसका परीक्षण कराया था। छत्तीसगढ़ ने भी ऐसी किसी कमेटी अथवा आयोग का गठन किया हो तो उसकी रिपोर्ट पेश करे।
क्वांटिफायबल डाटा आयोग की रिपोर्ट भी मांगी है।
00 विधेयक के लिए विधि विभाग का सरकार को मिली सलाह की जानकारी मांगी गई है। राजभवन में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने के लिए बने कानून में सामान्य वर्ग के गरीबों के आरक्षण की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। तर्क है कि उसके लिए अलग विधेयक पारित किया जाना चाहिए था।
00 अनुसूचित जाति और जनजाति के व्यक्ति सरकारी सेवाओं में चयनित क्यों नहीं हो पा रहे हैं।
00 सरकार ने आरक्षण का आधार अनुसूचित जाति और जनजाति के दावों को बताया है। वहीं संविधान का अनुच्छेद 335 कहता है कि सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां करते समय अनुसूचित जाति और जनजाति समाज के दावों का प्रशासन की दक्षता बनाये रखने की संगति के अनुसार ध्यान रखा जाएगा। सरकार यह बताये कि इतना आरक्षण लागू करने से प्रशासन की दक्षता पर क्या असर पड़ेगा इसका कहीं कोई सर्वे कराया गया है क्या ?
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 25, 2026बिलासपुर में बर्ड फ्लू : कई वार्डों को इन्फेक्टेड व सर्विलांस जोन घोषित, 10 किमी क्षेत्र में निगरानी बढ़ी
बिलासपुरMarch 25, 2026बर्ड फ्लू अलर्ट : कलेक्टर-एसएसपी ने कोनी क्षेत्र का किया रात्रि निरीक्षण, सख्त निर्देश जारी
बिलासपुरMarch 24, 2026बिलासपुर के पोल्ट्री फार्म में फैला बर्ड फ्लू, 5 हजार से अधिक मुर्गे -मुर्गियों की मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप
बिलासपुरMarch 24, 2026वन्य-ग्राम सोनाखान में ‘युवोजल उत्सव’ के तहत जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर युवाओं की अनूठी पहल
