रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सीएएफ (CAF) जवान ने अपने ही साथी जवानों पर गोलीबारी की है। इस घटना में एक प्रधान आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे आरक्षक ने भागकर अपनी जान बचाई है। इस घटना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। आरोपी जवान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कांस्टेबल पुरुषोत्तम सिंह और हेड कांस्टेबल सुरेंद्र भगत के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद सिंह ने इसास राइफल से कथित तौर पर गोली चला दी। गोली लगने से सुरेंद्र भगत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुरुषोत्तम सिंह ने अपने आप को हथियार के साथ एक कमरे में बंद कर लिया। लेकिन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर वह कमरे से बाहर निकला, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। बता दें कि पिछले साल आठ नवंबर को ऐसी ही एक घटना में सुकमा जिले में अर्द्धसैनिक बलों के एक शिविर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के चार जवानों और तीन अन्य की उस समय मौत हो गई थी, जब उनके एक सहकर्मी ने उन पर गोलियां चलाई थीं। जवान के रात से ही तनाव में होने की बात सामने आई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
