बिलासपुर। दर्जनों यात्री ट्रेन बंद है उन्हे रेल प्रशासन चालू नहीं कर पा रहा है बुधवार से प्लेटफार्म में गेम जोन का शुभारंभ जरूर हो रहा है। यात्रियों के साथ आने वाले बच्चे हेमर किंग, सुपर बाइक, बास्केट बॉल, एयर हॉकी, मोटो बाइक, एलियन शूटिंग जैसे दर्जनों गेम का आनंद जरूर उठा सकेंगे। अब सवाल उठ रहा है जब ट्रेन ही नहीं चल रही है तो यात्री वहां क्यों जाएंगे।
रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशनों में क्रमिक एवं चरणबद्ध तरीके से यात्रियों को नित नई सुविधायेँ उपलव्ध कराई जा रही है। साथ ही नये-नये प्रयोग कर बड़े-बड़े शापिंग-माल में उपलब्ध होने वाली मनोरंजन की आधुनिक सुविधायें भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसी तथ्य को ध्यान में रखकर खास व नये प्रयोग के तहत यात्रियों के साथ यात्रा कर रहे बच्चों के मनोरंजन हेतु बिलासपुर स्टेशन के गेट नं 01 के पास आर्केड गेम-जोन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसका विधिवत शुभारंभ कल प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक एन श्रीकुमार के कर कमलों से किया जाएगा। बिलासपुर स्टेशन में उपलब्ध कराई गई इस खास गेमिंग-जोन में बच्चों के पसंदीदा तथा बड़े-बड़े शापिंग-माल के गेम जोन में मिलने वाली आधुनिक गेमिंग की सुविधा उपलब्ध है। इस गेमिंग जोन में हेमर किंग, सुपर बाइक, बास्केट बॉल, एयर हॉकी, मोटो बाइक, एलियन शूटिंग के अलावा कई तरह के गेम खेलने का मौका मिलेगा जिससे बच्चों का बेहतर मनोरंजन होगा। गेम जोन में प्रवेश के लिए प्लेटफार्म टिकट की अनिवार्यता नहीं रहेगी। जिसके कारण ट्रेन का इंतजार करने के दौरान यात्रियों के साथ आए बच्चे इस गेमिंग जोन का मजा तो लेंगे ही, साथ ही अन्य को भी इस गेम जोन में खेलने का आनंद पाएंगे। रेल प्रशासन आशा करता है कि इस गेम जोन की उपलब्धता से बिलासपुर स्टेशन में आए बच्चों का बेहतर मनोरंजन होगा। इस सार्थक पहल से यात्रियों को भी बच्चों के मनोरंजन की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
