बिलासपुर। चंद्रपुरिहा कसौंधन वैश्य समाज के द्वारा जूना बिलासपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा आयोजन में पहुंचकर आम और खास सभी ने कृष्ण जन्म का आनन्द ले रहे हैं। इसी क्रम में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने भी अपने समर्थकों के साथ आयोजन स्थल पहुंचे। वेद व्यास पीठ को प्रणाम कर श्रीमद्भागवत कथा का आनन्द लिया। अंकित ने कहा कि मैने भगवान नटवर से मन वचन और कर्म से जनता की सेवा का आशीर्वाद मांगा है। खुशी है कि श्रीमद्भभागवत कथा सुनने सौभाग्य प्राप्त हुआ।
जूना बिलासपुर में श्री चंद्रपुरिहा कसौंधन वैश्य समाज के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने भी पहुंचकर वेद व्यास पीठ का आशीर्वाद लिया। साथ ही कृष्ण जन्म की लीला का रस पान भी किया। कार्यक्रम के बाद अंकित ने बताया कि हमें कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। लोग कहते तो हैं लेकिन पदचिन्हों पर चलना भूल जाते हैं। भगवान कृष्ण का जीवन भारत के एक एक लोगों के लिए अनुकरणीय है। सौभाग्य है कि श्रीमद्भागवत कथा का आनन्द लेने का अवसर मिला।
गौरहा ने बताया कि भगवान से मन कर्म वचन से जनसेवा का आशीर्वाद मांगा है। गांव जिला प्रदेश में अमन शांति का वातावरण बना रहे है। लोग एक दूसरे से कंधा से कंधा मिलाकर विकास का रास्ता गढ़ें। लोगों में भाईचारा बना रहे। जिला पंचायत सभापति ने बताया कि सुमति ही मानव जीवन का बीज मंत्र है। जहां सुमति होगी वहीं खुशहाली होगी। जनता के आशीर्वाद से क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा है। श्री चंद्रपुरिहा कसौंधन वैश्य समाज के के द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण में सम्मिलित होकर कृतार्थ हुआ। इस अवसर पर शिवप्रताप साव, सुधीर गुप्ता, आशीष गुप्ता, राजीव गुप्ता, अनीश गुप्ता व भारी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 27, 2026DGP ने किया CSP कार्यालय और पचपेड़ी थाना के नए भवन का लोकार्पण, रतनपुर में बना ई-मालखाना
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकारी जमीन को बेचने का कर लिया सौदा, 45 लाख रुपए की ठगी, दो गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
