बिलासपुर। स्कूल शिक्षा, सहकारिता, आदिम जाति कल्याण विभाग के मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह टेकाम ने आरक्षण बिल को लेकर भाजपा पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग राज्यपाल पर दबाव क्यों नही बना रहे है ? आखिर राज्यपाल किसके दबाव में है ?
स्कूल शिक्षा, सहकारिता, आदिम जाति कल्याण विभाग के मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह टेकाम बुधवार को बिलासपुर में थे। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए राज्यपाल के पास लंबित आरक्षण बिल को लेकर भाजपा पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि जब आरक्षण बिल पास नहीं हुआ था तो भाजपा के लोग आंदोलन करते थे, धरना दे रहे थे, घेराव कर रहे थे। अब बिल पास होकर राज्यपाल के पास पहुंच गया है लेकिन वो उसपर हस्ताक्षर नहीं कर रही है। अब भाजपा के लोग राजभवन जाकर क्यों दबाव नहीं बना रहे है ? आंदोलन, धरना, प्रदर्शन क्यों नही कर रहे है ? जबकि विधेयक सर्वानुमति से पास हुआ है। अब तो राज्यपाल दिल्ली से सलाह लेकर भी आ गई है। आखिर किसके दबाव में है राज्यपाल ? एक सवाल के जवाब में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकार की मंशा साफ है, आबादी के हिसाब से अजा/जजा और पिछड़ों को आरक्षण का लाभ मिले। इसी मंशा के अनुरूप विधेयक को पास किया गया है। इसको भाजपा के लोग भी समर्थन दिए है। हम पर राजनीति करने का आरोप लगा रहे है तो राज्यपाल विधेयक को रोककर क्या कर रही है ? उन्होंने कहा है राज्यपाल विधेयक पर हस्ताक्षर करे इसी में हम सब की भलाई है।
शिक्षा विभाग में NGO के मकड़जाल पर जब उनसे सवाल किया गया और बताए गया की स्कूलों में तड़ित चालक और रेन वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण को लेकर भरी गड़बड़ी है। काम लेकर करोड़ों रुपए की गड़बड़ी की गई है। इस पर उन्होंने जांच कराने की बात कही है। इस मामले में बता दे की स्कूलों में तड़ित चालक लगाने और रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए करोड़ों रुपए स्वीकृत हुए थे। दोनो काम अलग अलग जिलों में अलग अलग NGO को दिया गया था। लेकिन किसी भी स्कूल में न तो तड़ित चालक लगा है और न ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग का काम हुआ है। दोनो काम कागजों में कराके करोड़ों रुपए निकाल लिए गए है। हालांकि स्वयं सेवी संगठनों को यह काम जिला पंचायत के एक विशेष योजना के तहत स्वीकृत किए गए थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
