बिलासपुर। महापौर रामशरण यादव ने भाजपा के कब्जे वाले वार्ड क्रमांक 45 को 58 लाख रुपए के कई विकास कार्यों की सौगात दी है। उन्होंने बुधवार को सभापति श्ोख नजीरुद्दीन व नेताप्रतिपक्ष अशोक विधानी के साथ मिलकर इन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मेयर श्री यादव ने कहा कि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नागरिकों से किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा। चाहे वह वार्ड क्यों न विपक्षी पार्टी भाजपा का हो फिर निर्दलीय पार्षद का। निगम क्ष्ोत्र में रहने वाले सभी नागरिकों की निस्वार्थ भावना से सेवा करने के लिए ही मुझे मेयर बनाया गया है।
वार्ड क्रमांक 45 में भाजपा से अशोक विधानी पार्षद हैं और नगर निगम में नेताप्रतिपक्ष भी हैं। उनके वार्ड के कई मोहल्लों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। नागरिकों ने अपने पार्षद विधानी के जरिए सीसी रोड और नाली निर्माण कराने की मांग मेयर श्री यादव से की थी। मेयर के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग के चेयरमैन अजय यादव ने निगम के इंजीनियरों के साथ मोहल्ले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से तत्काल जरूरत वाली मांगों के संबंध में जानकारी मांगी। नागरिकों की मांग के अनुसार एमआईसी सदस्य श्री यादव ने प्राक्कलन बनवाकर मेयर के समक्ष पेश कराया। मेयर श्री यादव की अनुशंसा पर राज्य शासन ने वार्ड क्रमांक 45 में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 15वें वित्त आयोग से 48 लाख और अधोसंरचना मद से 1० लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से रमेश यादव के घर से शंकर दत्ता के घर तक नाली, त्रिनाथ के घर से जेपी नायडू के घर तक, नारायणी टावर से कार्तिक घोष के घर तक, गिरधारी नायक के घर से गनेश पाल के घर तक, सुरेश जीवनानी के घर से राजकुमार के घर तक सीसी रोड और नाली का निर्माण किया जाएगा। भूमिपूजन अवसर पर एमआईसी सदस्य यादव, सीताराम जायसवाल, नेताप्रतिपक्ष अशोक विधानी, पार्षद इब्राहिम खान, जोन कमिश्नर आरएस चौहान आदि मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 27, 2026DGP ने किया CSP कार्यालय और पचपेड़ी थाना के नए भवन का लोकार्पण, रतनपुर में बना ई-मालखाना
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकारी जमीन को बेचने का कर लिया सौदा, 45 लाख रुपए की ठगी, दो गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
