बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने पीएसीएल चिटफंड बीमा कंपनी के एक और फरार डायरेक्टर को गिरफतार किया है। न्यायालय ने फरार आरोपी को जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 से पीएसीएल बीमा कंपनी के विरूद्ध थाना रतनपुर में प्रकरण दर्ज है। जुर्म दर्ज होने के बाद से कंपनी के फरार डायरेक्टरो के पतासाजी की जा रही है। इसी दौरान कंपनी के फरार आरोपी जोगींदर टायगर जो कबीरधाम छ0ग के अपराध क्रमांक 363/2015 धारा 420, 406, 34 भादवि, 4,5 इनामी चिंटफंड एवं धन परिचान के तहत दिनांक 02.06.2022 से जिला जेल कबीरधाम में निरूद्ध हैं। कबीरधाम पुलिस से जानकारी प्राप्त हुआ कि जोगेदंर टायगर 28.12.2022 के जिला जेल कबीरधाम से रिहा हो रहा हैं। इसकी जानकारी SSP पारूल माथुर, पीएसीएल के नोडल अधिकारी राहूल शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी कोटा आषीश अरोरा को दी गई। इसके बाद कबीरधाम पुलिस से संपर्क कर 28.12.2022 के रतनपुर के सउनि ओकार बंजारे एवं हमराह स्टाफ कबीरधाम पहुंचकर वहां के पुलिस के सहायता से 28.12.2022 को जोगेंदर टाईगर पिता रघुवीर टाईगर साकिन ढकाला रोड ग्राम खेरजत्वन के पास पटियाला थाना सदर जिला पटियाला पंजाब को अपने अभिरक्षा में लेकर थाना रतनपुर लाकर अनियमित वित्तीय कपंनी च्।ब्स् इंडिया लिमिटेड बीमा कंपनी के संबंध में पूछताछ करने पर पी0ए0सी0एल0 के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्त जोगेदंर टायगर द्वारा उक्त कंपन्नी में वर्ष 2005 से 2008 तक कंपनी में डायरेक्टर के पद पर पदस्थ होना अपने कथन में बताया हैं। अभियुक्त के अपराध स्वीकार करने पर दिनांक थाना रतनपुर के अपराध क्रमांक अपराध क्रमांक 22/2018 धारा 420,34 भादवि 4,5,6 एवं 10 निक्षेपको के संरंक्षण अधिनियम में दिनांक 29.12.2022 के प्रातः 04.00 बजे विधिवत गिरफतारी कार्यवाही किया गया। आज दिनांक 29.12.202 के विशेष न्यायालय बिलासपुर में रिमांड पर पेस किया गया मुताबिक न्यायालय ओदश केंद्रीय जेल बिलासपुर जेल दाखिल किया गया हैं। प्रकरण में अग्रिम विवेचना की जा रही है।
गिरफतार आरोपी
1 जोगेंदर टाईगर पिता रघुवीर टाईगर साकिन ढकाला रोड ग्राम खेरजत्वन के पास पटियाला थाना सदर जिला पटियाला पंजाब।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
