अंबिकापुर। मैनपाट-रायगढ़ के बार्डर पर कापू जाने वाले रास्ते में एक जलती हुई एक कार मिली है। कार के अंदर जली हुई लाश भी है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। कार किसकी है ? लाश किसकी है ? अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गुरुवार की सुबह कापू जाने वाले मार्ग से गुजर रहे लोगों ने एक जलती हुई कार देखी। कार से धुआं निकल रहा था। लोग कार के पास पहुंचे तो उसके भीतर पिछली सीट में जला हुआ एक व्यक्ति भी नजर आया। पूरी तरह से जल जाने से सिर्फ हड्डियों का ढांचा ही बचा था। जले व्यक्ति के शरीर से भी धुआं निकल रहा था। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना मैनपाट व कापू पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही दोनों थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिया। जब पुलिस ने कार अंदर देखा तो एक जली हुई लाश दिखाई दी। इसके बाद पुलिस भी सकते में आ गई।
उसमें मिली लाश किसकी है, इसका पता नहीं चल सका है। क्योंकि कार का नंबर भी जल चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या के बाद कार सहित शव जला दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
