बिलासपुर। महामाया चौक सरकंडा से तुर्काडीह पुल तक मुख्य मार्ग जल्द ही दुधिया रोशनी से जगमाएगा। इसके लिए बनाए गए 218.32 लाख रुपए की कार्ययोजना समेत अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों को गुरुवार को मेयर इन कौंसिल की बैठक में मंजूरी दी गई।
मेयर रामशरण यादव की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित दृष्टि सभागार में दोपहर 3 बजे मेयर इन कौंसिल की बैठक शुरू हुई। इसमें जनहित के मुद्दों से जुड़े 32 प्रस्ताव रखे गए। महत्वपूर्ण प्रस्तावों में से एक महामाया चौक से तुर्काडीह तक प्रकाश व्यवस्था करना है। दरअसल, महामाया चौक के आसपास बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रहते हैं। इसी मार्ग से होते हुए यूनिवर्सिटी, आईटीआई में पढ़ने भी जाते हैं। शाम या रात हो जाने के कारण मार्ग में अंधेरा छाया रहता है, जिसके चलते स्टूडेंट्स को भय बना रहता है। मेयर श्री यादव ने स्टूडेंट्स को भयमुक्त करने के लिए यह प्रस्ताव खुद ही संज्ञान में लेकर तैयार करवाया है। दूसरी ओर हर साल गर्मी के सीजन में कुछ इलाकों में पेयजल की समस्या होती है। इससे निपटने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। मेयर इन कौंसिल में जल विभाग के पास कंडम पड़े वाहनों को अभी से दुरुस्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। अलग-अलग वार्डों में सीसी रोड और नाली रिपेयरिंग के प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। बैठक में सभापति शेख नजीरुद्दीन, आयुक्त कुणाल दुदावत, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, अजय यादव, पुष्पेंद्र साहू, सीताराम जायसवाल, मनीष गढ़ेवाल, बजरंग बंजारे, संध्या तिवारी, सुनीता गोयल, अपर आयुक्त राकेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
00 महिला एवं बाल विकास विभाग पर बिफरे सदस्य
एमआईसी में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एक सहायिका की नियुक्ति का प्रस्ताव रखा गया है। इसमें चयनित उम्मीदवारों का नाम के अलावा कोई अन्य दस्तावेज संलग्न नहीं थे। इसे लेकर एमआईसी सदस्यों ने कड़ी आपत्ति की। सभापति नजीरुद्दीन का कहना था कि किसका और किस आधार पर चयन किया गया है, इसका उल्लेख ही नहीं। विभाग की चेयरमैन संध्या तिवारी ने बताया कि उन्हें भी दस्तावेज का परीक्षण नहीं कराया गया है। मेयर श्री यादव ने दस्तावेज का परीक्षण कराने के बाद ही नियुक्ति पर विचार करने की बात कही।
00 एसएलआर सेंटरों तक बनेगा पहुंचमार्ग
नगर निगम की ओर से एमआईसी में 11 एसएलआर सेंटरों के पहुंच मार्ग का निर्माण करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसकी कुल लागत 297.58 लाख रुपए आंकी गई है। मेयर श्री यादव ने इन मार्गों का निरीक्षण करने के बाद ही प्रस्ताव को मंजूरी देने की बात कही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
बिलासपुरJuly 24, 2026धार्मिक यात्रा में गए व्यापारी के घर सेंधमारी, लाखों के गहने और नगदी पार
बिलासपुरJuly 22, 2026निष्क्रिय और डरपोक विधायक है अमर, न सदन में सवाल पूछता है न सड़क की लड़ाई लड़ता है – शैलेश
