राजनांदगांव। राजनांदगांव से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। वहां एक महिला अटल आवास में नगर निगम की टीम के सामने अग्नि स्नान कर ली। निगम की टीम आवास खाली कराने गई थी क्योंकि वह आवास में अनाधिकृत रूप से रह रही थी। आसपास के लोगो ने किसी तरह आग बुझा कर महिला को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। जहां उसकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम ने लखोली में अटल आवास बनवाया है। यहां के मकानों में कई लोग बिना एलॉटमेंट के बेजा कब्जा कर रह रहे है। मकान खाली करने के लिए सभी को नोटिस जारी किया गया था। लेकिन लोग मकान खाली करने के लिए तैयार नहीं थे। जिसके चलते निगम ने बेदखली नोटिस जारी किया था। मकान खाली नही होने पर आज लखोली अटल आवास में निगम अमला मकान खाली करवाने पहुँचा था। यहाँ यास्मीन बेगम (49) भी अपने 22 वर्षीय बेटे के साथ एक मकान में कब्जा कर रह रही थी। इस दौरान उसने घर खाली करवाने का विरोध किया। पर निगम टीम ने महिला के घर को सील कर दिया। जिससे नाराज महिला ने खुद पर पेट्रोल डाल कर आग लगा ली।
महिला के आग लगाने से मौके पर हड़कंप मच गया और निगम के अधिकारी वहां से नदारद हो गए। आस पास के लोगो ने किसी तरह आग बुझाया और उसे मेडिकल कालेज अस्प्ताल राजनांदगांव ले कर गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहले मौके पर फिर अस्प्ताल पहुँची पर महिला की स्थिति को देखते हुए उसका बयान दर्ज नही किया जा सका। आस पास के लोगो का कहना था कि निगम के ही एक कर्मचारी ने 30 हजार रुपये लेकर मकान पर कब्जा करवाया था। जिसकी मौखिक सूचना महिला ने निगम अधिकारियों को भी की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
