सारंगढ़। रायगढ़ व सारंगढ़ जिले के बीच एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे में एक महिला सरपंच सहित उसका पति, सास और ससुर की डूबने से मौत हो गई है। घटना में 15 साल की बच्ची ने मौत को मात देकर जिंदा बाहर निकल आई है।
रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग के गुडेली-टिमरलगा इलाके में गिट्टी खदान के चलते बनी गहरी खाई चार लोगों के मौत का कारण बन गई। टिमरलगा निवासी महेंद्र पटेल अपनी पत्नी सरपंच मीनू पटेल, माता-पिता एवं 15 साल की बेटी के साथ मंदिर दर्शन करने ओडिसा के भटली गए थे। रात में वापसी के दौरान करीब 11ः30 बजे कार रिवर्स करने के दौरान अनियंत्रित होकर पानी से भरे पत्थर खदान में गिर गयी। कार गहरी पत्थर खदान में गिरने से 15 साल की बच्ची ने जैसे-तैसे कार के कांच से निकलकर अपनी जान बचा ली, लेकिन घर के बाकी चारों सदस्यों की जल समाधि बन गई। बताया जा रहा है की खदान मीनू पटेल के घर से महज 50 से 60 मीटर की ही दूरी है।
घटना की जानकारी मिलते ही सारंगढ़ पुलिस अधिकारियों के साथ वहां पहुंचे थे और सुबह करीब 12 बजे तक 40 फीट गहरी खाई से कार को क्रेन से निकालकर महिला सरपंच मीनू पटेल व उसके पति महेन्द्र पटेल के साथ-साथ सास, ससुर के शवों को बाहर निकाला गया है। बच्ची के बयान के अनुसार यह घटना कार को रिव्हर्स करने के दौरान घटी, चूंकि अंधेरे के चलते कार चला रहे महेन्द्र पटेल को पीछे खाई का एहसास नही था और रिव्हर्स करते समय कार गहरी खाई में समा गई। जिससे चार की मौत हो गई और बच्ची कार का कांच खोलकर जैसे तैसे बाहर आ गई। सकुशल बची बच्ची से बयान के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। लेकिन परिवारवालों के साथ-साथ ग्रामवासियों ने इस घटना को कर्ज में डूबे होनें के चलते महिला सरपंच के पति महेन्द्र पटेल द्वारा परिवार सहित आत्महत्या करने ली आशंका से भी जोड़ा जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
