बिलासपुर। मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम धनगवाँ के आश्रित ग्राम भगवानपाली के एक घर मे महिला की लाश मिली है। महिला गर्भवती थी और बेड में संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिलने से सनसनी फेल गई है। पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम धनगवाँ के आश्रित ग्राम भगवानपाली में गर्भवती महिला संध्या राय पति रामसनेही राय उम्र 18 की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में बेड में मृत अवस्था मे लाश मिली है। महिला के गले मे चोट के निशान मिले है। जीभ दोनो दांत से दबा हुआ है। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। मृत महिला की करीब डेढ़ साल पहले ही राम सनेही राय से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों अच्छे से रह रहे थे और पिछले पांच माह से वह गर्भवती थी।
शुक्रवार की सुबह परिजनों ने देखा कि महिला बदहवाश पड़ी है, तब उन्होंने संजीवनी 108 को कॉल किया। लेकिन जब तक एंबुलेंस पहुंचीं, महिला की मौत हो गई थी। नवविवाहिता महिला की मौत की जानकारी मिलने पर संजीवनी 108 के स्टाफ ने पुलिस के डायल 112 को सूचना दी। पुलिस की टीम गांव पहुंच गई और शव का परीक्षण किया। जांच के दौरान महिला के गले में चोट के निशान मिले, जिसे देखकर उन्हें मामला संदिग्ध लगा। मौत के कारणों का पता नही लगा है, कारण अज्ञात है। फ़िलहाल पुलिस जाँच में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 27, 2026DGP ने किया CSP कार्यालय और पचपेड़ी थाना के नए भवन का लोकार्पण, रतनपुर में बना ई-मालखाना
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकारी जमीन को बेचने का कर लिया सौदा, 45 लाख रुपए की ठगी, दो गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
