बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार की देर रात भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना तेज रफ्तार कार का टायर फटने से हुआ है। अचानक हुई इस घटना के बाद कार अनियंत्रित हो गई और तीन गुलाटी मारते हुए सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में कार सवार युवक और नाबालिग अंदर फंस गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में तीन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार आसमा सिटी और पुलिस लाइन में रहने वाले करीब पांच युवक जेड युवतियां पिकनिक मनाने के लिए शुक्रवार को कार में सवार होकर कोटा स्थित कोरी डेम गए थे। कार सवार सभी युवक-युवतियां रात करीब 11 बजे वापस बिलासपुर लौट रहे थे। अभी उनकी कार सकरी क्षेत्र के भरनी रोड के पास पहुंची थी। तभी अचानक कार का टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते कार सड़क में तीन गुलाटी मारते हुए सड़क किनारे पलट गई।
इस हादसे के बाद कार सवार युवक-युवतियां अंदर फंस गए। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस के 112 को दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने राहगीरों की मदद से तीन घायलों को बाहर निकाला उन्हें गंभीर चोंटे आई है। एक युवक और एक लड़की कार के अंदर फंसे थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक उनकी मौत हो गई थी। युवक की पहचान पुलिस लाइन निवासी आरजू जायसवाल (24) और बैकुंठपुर निवासी श्रेया सिंह (16) के रूप में की गई है। श्रेया यहां आसमा सिटी कॉलोनी में रहती थी।
पुलिस इस हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए सिम्स ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी जानकारी जुटा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
