रायगढ़। मैनपाट – कापू रोड में जलती हालत में जो कार और उसके अंदर मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। तीन लोगों ने मिलकर फसल की हिस्सेदारी को लेकर सुनियोजित तरीके से हत्या कर गाड़ी समेत लाश को जला दिया था। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
29 दिसंबर को सुबह कापू और मैनपाट के बीच खेकसारी घाट मेन रोड में एक जलती हुई स्विफ्ट कार मिली थी। कार के अंदर पुलिस को एक शव मिला था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। मामला सामान्य घटना नहीं था बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए रायगढ़ के एडिशनल एसपी ने बताया कि घटना के बाद जांच में मामला सुनियोजित हत्या का सामने आया है। पुलिस के अनुसार राजू सक्सेना 28-29.12.2022 की रात में 02.30 से 03.00 बजे सालिक राम को और धान दिलवाएगें कहकर उसी के कार में धनपुरी तरफ ले गये। उनके साथ दूसरा आरोपी जो नाबालिग है भी था। धनपुरी से आगे ले जाकर इंदकालो के पहले खेत में बने पुलिया के पास पहले से बोट साय हथियार लेकर खड़ा था।
बोट साय चौहान तब्बल (दबली), राजू सक्सेना टांगी और चाकू से सालिक राम पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को कार की डिक्की डालकर तब्ली, चाकू को भी कार में रख दिया। इसके बाद आरोपी राजू सक्सेना ग्राम कंड्रजा से एक मोटरसाइकिल लेकर पानी बॉटल में पेट्रोल लेने पेट्रोल पंप गया। इधर आरोपी बोट साय चौहान और विधि के साथ संघर्षरत बालक कार को लेकर कापू से मैनपाट जाने वाले रोड में आगे बढ़ गए
पेट्रोल लेकर राजू पीछे-पीछे पहुंचा, तीनों मिलकर खेकसारी घाट के मुहाने पर रुके। इनका मक्सद हत्या को दुर्घटना का स्वरूप देना था जिसके तहत कार को आग लगाकर गहरे खाई में फेंकना था। राजू कार को न्यूट्रल करने ड्रायवर सीट पर गया था कि पीछे से बोट साय चौहान छिड़के पेट्रोल पर माचिस लगा दिया। इसके बाद कार एकाएक धधक कर जल उठी, जैसे-तैसे राजू कार से बाहर निकला। इसके बाद सुबह का उजाला होता देख पकड़े जाने के डर से और कार को धक्का देने में सक्षम ना होने के कारण हड़बड़ाहट में कार को वहीं उसी अवस्था में छोड़कर तीनों भागकर मोटरसाइकिल में नर्मदापुर के रास्ते पेठ गांव से उतरते हुए वापस अपने गांव आ गए।
आरोपियों ने सालिक राम के गांव में रखे धान को प्राप्त करने के लिए धान को ट्रैक्टर समेत उठवाकर अलग स्थान पर रखवा दिया था। पुलिस हिरासत में लिये गये विधि के साथ संषर्घरत बालक और आरोपी राजू सक्सेना पिता भदख राम 20 साल कोनपारा विजयनगर थाना कापू से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, घटना समय पहने कपड़े जप्त किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 8, 2026पुलिस की शिकायत निवारण शिविर : आए जमीन की दर्जनों शिकायतें, कटघरे में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली
शिवरीनारायणMay 8, 2026संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष, राजेश्री महन्त ने कहा – न जायते म्रियते वा कदाचि, न्नायं भूत्वा भविता वा न भूय
बिलासपुरMay 7, 2026मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्तिपत्र भी दिया, कैसे खुली पोल…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
