बिलासपुर। संजू त्रिपाठी हत्याकांड में पिस्टल और कारतूस उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अभी तक इस मामले में पुलिस ने 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि शूटर अभी भी फरार है, पुलिस उन तक नही पहुंच पाई है।
14.12.2022 को शाम 04.15 बजे संजू त्रिपाठी की सकरी बाईपास में शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में मृतक संजू के भाई कपिल त्रिपाठी ने अपने साथियो के साथ मिलकर अपराधिक षड़यंत्र कर योजनाबध्द तरीके घटना को अंजाम दिया था। हत्या के लिए दूसरे राज्य से शूटर बुलाया गया था। थाना सकरी में अपराध पंजीबध्द कर प्रकरण की विवेचना की जा रही है। प्रकरण के आरोपी प्रेम श्रीवास से पूछताछ से प्राप्त तथ्यों के अनुसार हत्या के लिए हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपियो से घटना में प्रयुक्त पिस्टल व कारतूस को 1,40,000 रूपये में कपिल त्रिपाठी के कहने पर प्रेम श्रीवास द्वारा कय किया गया है। आरोपियो द्वारा इन्हीं हथियारों को उपयोग करके हत्या की घटना को अंजाम दिया है। दोनों आरोपियो को पूर्व में चौकी जूटमिल थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ द्वारा अपराध कमांक 1742/ 2022 धारा 25 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। दोनों आरोपियो के न्यायिक रिमांड पर जिला जेल रायगढ़ छ0ग0 में निरूद होने के कारण क्षेत्राधिकार के न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी कराया गया था। प्रोडक्शन वारंट पर क्षेत्राधिकार के न्यायालय में उपस्थित होने पर आरोपियो को थाना सकरी के इस प्रकरण में गिर कर हथियार आपूर्ति की तस्दीकी व पूछताछ हेतु आरोपियों का पुलिस रिमांड प्राप्त कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने पूछताछ किये जाने पर दो नग पिस्टल व कारतूस को 140,000/- रूपये में बिकी करना स्वीकार किये है। आरोपियो के विरुद्ध थाना सकरी जिला बिलासपुर के इस प्रकरण में गिर० योग्य साक्ष्य होना पाये जाने से उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपियो का नाम पता :-
(01) युसूफ हुसैन पिता सादिक हुसैन उम्र 25 साल नि० चांदनी चौक वार्ड नंबर 8, थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ बाबूपारा
(02) एजाज उर्फ राजू अंसारी पिता मोहम्मद मियां उम्र 25 साल निo हरैयाखुर्द थाना नवाजयपुर जिला पलामू झारखंड
Author Profile

Latest entries
रायपुरJune 10, 2026बदले गए 11 जिलों के DEO, देखिए सूची… किस जिले में किसे बनाया गया शिक्षा अधिकारी
बिलासपुरJune 10, 2026पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने किया भगवान श्री शिवरीनारायण का दर्शन
बिलासपुरJune 10, 2026पलट गया ट्रैक्टर, ईंट में दब गया था मजदूर, मचा कोहराम, स्थानीय लोगों ने बचा लिया
बिलासपुरJune 9, 2026सुशासन तिहार में बेलतरा की जनता ने सुनाई अपनी पीड़ा, पानी, सड़क, खाद, बिजली और किसानों के अधिकारों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
