बिलासपुर। कृषि विभाग द्वारा तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम सिलतरा में संचालित मेसर्स सांई कृषि केंद्र में ओस्तवाल गु्रप ऑफ इण्डस्ट्रीज (अन्नदाता ब्रांड) का भण्डारित 20 टन सुपरफास्फेट को जब्त कर इसके विक्रय पर रोक लगा दी गई है। स्त्रोत प्रमाण नहीं होने के बावजूद दुकानदार द्वारा इस सुपरफास्फेट की बिक्री की जा रही थी। उप संचालक कृषि के निर्देश पर उर्वरक निरीक्षक आर.एस.गौतम एवं आर.एल.पैकरा द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के उर्वरक का भण्डारण किये जाने के कारण उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के प्रावधानानुसार मेसर्स सांई कृषि केंद्र द्वारा भण्डारित उर्वरक की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
