रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर में नकली नोट की गड्डियों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 2000, 500 और 100 रुपए के नकली नोट बरामद किए गए हैं।
गंज थाने स्थित चूनाभठ्ठी के पास दो युवक जाली नोट जैसा दिखने वाला नोट खपाने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। इसके बाद पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शिव प्रसाद मनहरे एवं पराग रात्रे निवासी शक्ति का होना बताया है। आरोपी शिवप्रसाद मनहरे पूर्व में भी थाना जैजैपुर से जाली नोट के प्रकरण में जेल जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों में शिव प्रसाद मनहरे पिता परसराम मनहरे उम्र 29 साल निवासी रामकरौवाडीह थाना जैजैपुर जिला शक्ति हाल चूनाभठ्ठी बालाजी किराना स्टोर्स के पास थाना गंज रायपुर। वहीं दूसरा आरोपी पराग रात्रे पिता हरीश कुमार रात्रे उम्र 24 साल निवासी मालखरौदा जिला शक्ती का रहने वाला है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। आरोपियों के कब्जे से 2000 के 93 नग, 500 के 93 नग एवं 100 के 184 नग जाली नोट जैसा दिखने वाला नोट जब्त किया गया है। दोनों आरोपी जिला शक्ति के निवासी हैं। आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 05/2023 धारा 420, 34, 489(ई) भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 23, 2026सेंट्रल जेल में हत्या, ट्रिपल मर्डर के आरोपी ने बलात्कारी पर किया हमला, जेल की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
शिवरीनारायणJune 22, 2026प्राथमिक शाला इंदिरा आवास धमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत
बिलासपुरJune 22, 2026पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, केंद्रीय मंत्री ने नए अध्यक्ष प्रवीण झा को दी बधाई
बिलासपुरJune 22, 2026कोयला चोरी के आरोप में आकाश सिंघल समेत 3 गिरफ्तार, डिपो से तीन ट्रेलर, एक रोलर और 30 टन चोरी का कोयला जप्त
