बिलासपुर। तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह के खिलाफ सतनामी समाज ने जंग का एलान कर दिया है। शुक्रवार को तखतपुर के सतनाम भवन में समाज के मुखियाओं की बैठक आयोजित की गई जिसमें उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास करते हुए भविष्य में उन्हें किसी भी तरह से कोई सहयोग या समर्थन नहीं करने का निर्णय लिया है। सामाजिक लोगो की माने तो समाज के लोग शीघ्र ही विधायक के खिलाफ आंदोलन, घेराव आदि भी कर सकते है।
दरअसल विवाद की शुरुआत तखतपुर विधानसभा के ग्राम काठाकोनी में आयोजित कार्यक्रम से हुई। 31 दिसंबर को तखतपुर विधानसभा के ग्राम कांठाकोनी में सतनामी समाज के बाबा गुरुघासीदास जयंती का कार्यक्रम रखा गया था। मंच में सामाज के नेता- संजीव खांडे व अन्य पहले से बैठे हुए थे। तभी छेत्रीय विधायक रश्मि आशीष सिंह वहां पहुंची उन्हें देखकर सामाजिक नेता मंच से उतर कर किनारे से बाहर जाने लगे। इसके पीछे की मुख्य वजह तखतपुर विधायक द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लोगो के साथ जातिवाद भेदभाव रखना बताया जा रहा है। उनको कार्यक्रम छोड़कर जाते देख विधायक उनके पास चली गई और सभी को फटकार लगा दी। फटकार लगाने की पूरी घटना को समाज के कई लोगों ने रिकार्ड कर लिया और सामाजिक स्तर पर बने वाटसअप ग्रुप में वायरल भी कर दिया। वीडियो वायरल होते ही सतनामी समाज के लोग उग्र होने लगे और समाज के मुखिया लोगों पर बैठक बुलाकर फैसला करने की गुहार लगाई गई। यही कारण है कि शुक्रवार को इस संबंध में बैठक बुलाई गई थी। बैठक में विधायक की निंदा करते हुए सर्वसहमति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया है, और भविष्य में किसी भी प्रकार से समर्थन नही देने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर मुख्यरूप से साधेलाल भारद्वाज, संजीव खांडे, हेमचंद मिरी, जितेंद्र बंजारा, सागर बंजारे, संजीत बर्मन, विनोद बंजारा अजीत घृतलहरे पिंटू खांडे, भरत जांगड़े , राजेश खांडे, नोबल नवरंग, मनोज, इतवारी कुर्रे, अरविंद नवरंग, विनोद घृतलहारे, अमर दिनकर, जीतेंद्र कुमार, नरेश मिरि, योगेंद्र पात्रे, संतराम लहरे, लछमी खांडे, राजू खांडे,अखिलेश कोसले, सलेंद्र आहूजा, ऋषि चतुर्वेदी, निर्मल कुमार, ट्रक, भानुप्रताप, कृष्ण जांगड़े, विवेकानंद दिनकर, बिहारी सिंह टोडर, संदीप खांडे, मनीष खांडे, रामचंद बंजारे, कोमल दिनकर, संदीप बर्मन, विकेश बंजारे, रामप्रसाद रात्रे, धनेश्वर भास्कर, गौतम बंजारे, गुलशन मेरसा, सूर्यकांत मेरसा, सुरेश अनंत, हिमालय राज मेरसा, काशीराम लहरे, ओमप्रकाश सोचें, दसरथ, मंगल लहरे, डेविड अनंत, रामझूल बंजारे, सोहर, रमेश कुमार, लव कुमार गेंदले, सूरज कुमार, कोमल टोडर, संत कुमार, कमल, नरेश सोनवानी, प्रियांसु डाहीरे, मोहित टांडे, मंगला सोचें, आशीष नवरंग, सूर्यकांत खांडे, अनिल अनंत, दुर्गेश कुमार बंजारे, राजेश कुमार भारती, राहुल पतले, नरेश बघेल, संजीत अनंत, साहिल कुर्रे, बर्फी खुटे, रतिराम कोसले, श्याम लाल कोसले, अमर मिरी, अजोरदास नवरंग, रामसेवक बघेल, राजू भरते, लखन, किशोर, सहित सैकड़ों की संख्या में अनुसूचित जाति वर्ग के लोग उपस्थित थे।
00 राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी भेजा गया शिकायत
सतनामी समाज ने विधायक की शिकायत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष- मोहन मरकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया को भी भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर, कलेक्टर बिलासपुर, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को भी दी जाएगी। विधायक के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित होने के बाद अनुसूचित जाति समाज के नेताओ को किसी भी झूठे केस में फंसाने व जान मॉल की हानि होने या फिर किसी अप्रिय घटना या दुर्घटना घटित होने की स्थिति में तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह को जिम्मेदार बनाने की अपील की गई है। इस संबंध में एक शिकायत पत्र और आवेदन मुख्यमंत्री, मंत्रियों और उच्च अधिकारियों को भी देने का निर्णय लिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 23, 2026सेंट्रल जेल में हत्या, ट्रिपल मर्डर के आरोपी ने बलात्कारी पर किया हमला, जेल की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
शिवरीनारायणJune 22, 2026प्राथमिक शाला इंदिरा आवास धमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत
बिलासपुरJune 22, 2026पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, केंद्रीय मंत्री ने नए अध्यक्ष प्रवीण झा को दी बधाई
बिलासपुरJune 22, 2026कोयला चोरी के आरोप में आकाश सिंघल समेत 3 गिरफ्तार, डिपो से तीन ट्रेलर, एक रोलर और 30 टन चोरी का कोयला जप्त
