बिलासपुर। सड़क पर अवैध रूप से सामान रख यातायात अवरूद्ध और अव्यवस्था फैलाने वाले शहर के छः कबाड़ व्यापारियों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। इन कबाड़ियों के दुकान के बाहर रखें सामानों को जब्त किया गया है।
शहर में कबाड़ का व्यावसाय करने वाले व्यापारियों द्वारा कबाड़ को दुकान के बाहर सड़क पर बेतरतीब तरीके से रखा जा रहा है,जिससे यातायात बाधित होता है और आसपास के रहवासियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत के निर्देश पर अतिक्रमण दस्ते द्वारा आज खपरगंज के हुसैन कबाड़ी, महेश साहू कबाड़ी,जफर अली कबाड़ी, जावेद खान कबाड़ी एवं बस स्टैंड में अनिल पाण्डेय कबाड़ी और बाटु कबाड़ी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुकान के बाहर रखे कबाड़ के सामान को जब्त कर लिया गया है और भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की समझाइश दी गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
बिलासपुरOctober 21, 2026टीएल की बैठक में CEO ने कहा सीएम हेल्पलाइन के आवेदकों से स्वयं चर्चा करें अधिकारी, निराकरण की जानकारी भी दें
बिलासपुरOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को मिली हरी झंडी, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी
