बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल बेटियों को मिडिल स्कूल के बाद आगे की शिक्षा दिलाने के लिए नि:शुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना चला रहे हैं, क्योंकि प्राइमरी और मिडिल स्कूल छोटे-छोटे स्थानों में संचालित होते हैं। जैसे ही छात्राएं हाईस्कूल में पहुंचती हैं, उन्हें आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि हाईस्कूल दूर होते हैं। उनकी इस समस्या से हमारे मुखिया श्री बघेल वाकिफ हैं।
ये बातें महापौर रामशरण यादव ने मंगलवार को शासकीय हाईस्कूल चिंगराजपारा में आयोजित नि:शुल्क साइकिल वितरण समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि आगे की पढ़ाई करने में खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को ज्यादा परेशानी होती है, क्योंकि उन्हें घर के काम में हाथ बंटाना पड़ता है। साइकिल मिलने से इन छात्राओं के घर से स्कूल की दूरी कम हो जाती है और वे समय पर घर से स्कूल और स्कूल से घर आ जा सकती हैं। इस अवसर पर महापौर श्री यादव, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने स्कूल की 66 छात्राओं को साइकिल बांटी। इससे पहले मेयर ने शासकीय हाईस्कूल सिरगिट्टी में 146 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया। इस तरह से मंगलवार को कुल 212 छात्राओं को स्कूल आने-जाने की परेशानी से मुक्ति मिल गई है। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, बजरंग बंजारे, सीताराम जायसवाल, वरिष्ठ पार्षद विष्णु यादव, पार्षद रामप्रकाश साहू, उमेशचंद्र कुमार, रवि साहू, सूरज मरकाम, तिलकराम, नारद कुमार, सिरगिट्टी स्कूल के प्राचार्य अजीत कुजूर, चिंगराजपारा स्कूल की प्राचार्य एएस मसीह, सिरगिट्टी स्कूल की शाला विकास समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, ईश्वर यादव आदि मौजूद रहे।
बच्चों ने छत्तीसगढ़ी गाने में बांधा समां
चिंगराजपारा स्कूल की छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी गीत पर नृत्य पेश करते हुए समां बांध दिया। उनका नृत्य देखकर अतिथियों समेत वहां मौजूद दर्शकों ने जमकर सराहना की और तालियां बजाकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
बिलासपुरOctober 21, 2026टीएल की बैठक में CEO ने कहा सीएम हेल्पलाइन के आवेदकों से स्वयं चर्चा करें अधिकारी, निराकरण की जानकारी भी दें
बिलासपुरOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को मिली हरी झंडी, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी
