बिलासपुर। रेलवे का एक अधिकारी सरकारी पैसे से सट्टा खेलता रहा, जब खाते में चार हजार बचा तब सबके होश उड़ गए, तब तक अधिकारी लगभग दो करोड़ रुपए सट्टा में हार चुका था। अब रेलवे ने मामला पुलिस को सौंप दिया है।
मिली जानकारी ले अनुसार रोहित पालीवाल रायपुर रेल मंडल में वर्कशॉप प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। पालीवाल को सट्टा खेलने के अलावा कई अन्य शौक भी पाल रखे थे। वाह नियमित रूप से ऑनलाइन सट्टा में पैसा लगा रहा था। इसके लिए उसने सरकारी खाते में जमा पैसे का उपयोग कर रहा था। विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं थी। जब खाते में चार हजार रुपए बचे तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तब तक अधिकारी लगभग दो करोड़ रुपए सट्टा में हार चुका था। बताया जा रहा है की वर्कशॉप प्रबंधक के खाते से 2 करोड़ रुपये निकालने वाला रोहित बेहद शातिर है। उसने पूरी योजना के साथ नेट बैंकिंग के जरिए पैसे निकाले। इसके लिए उसने खुद और करीबियों के खातों का इस्तेमाल किया। रोहित कार्यालय अधीक्षक के पद पर पदस्थ है, इसलिए उसे खाते में जमा पैसों की पूरी जानकारी थी। उसे नेट बैंकिंग का पासवर्ड भी मालूम था। उसने नेट बैंकिंग के जरिए ही थोड़ी-थोड़ी रकम निकाली, इसलिए किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। खबर मिलने पर विजिलेंस ने खुफिया तरीके से जांच की तो पैसों का ट्रांजैक्शन रोहित पालीवाल के खाते से होने का खुलासा हुआ। विजिलेंस की रिपोर्ट के आधार पर रेलवे ने मामला पुलिस को सौंप दिया। जांच में पता चला कि रोहित का ट्रांसफर दूसरी शाखा में हो गया था इसके बावजूद वह रायपुर रेल मंडल के वैगन रिपेयर वर्कशॉप में ही काम कर रहा था। इस घोटाले में कुछ और अधिकारियों के शामिल होने की आशंका है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
