रायपुर। खराब परफॉर्मेंस वाले कांग्रेस विधायकों को लेकर अब खींचतान शुरू हो गई है। रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने बयान देकर और खलबली मचा दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साफ खा है की खराब परफार्मेंस वाले विधायकों को बता दिया गया है यदि समय रहते हालात सुधार लेंगे तो टिकट क्यों काटेंगे, नहीं सुधरा तो पार्टी फैसला लेगी। बता दें पार्टी के अंदरूनी सर्वे 30 प्रतिशत विधायकों का परफार्मेंस बेहद खराब बताया गया है।
सिहावा विधानसभा में भेंट-मुलाकात के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर हेलिपैड पर विधायकों के खराब परफार्मेंस पर बयान देकर खलबली मचा दी है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का फायदा लोगों को मिल ही रहा है। पार्टी की बात करें तो विधानसभा के पांच उपचुनाव हुए, सभी हमने जीते। लिटमस टेस्ट तो यही है कि नगरीय निकाय चुनाव में क्या रिजल्ट रहा ? उपचुनाव में रिजल्ट क्या रहा ? यह सारे चुनाव हम जीते हैं। जहां तक कैंडिडेट की बात है तो अभी तो भेंट-मुलाकात का कार्यक्रम चल रहा है। विधायकों को लगातार बता भी रहे हैं कि यह-यह काम आपको और करना है। अगर स्थिति सुधरेगी तो टिकट किसी का क्यों काटेंगे। अगर नहीं सुधरी तो फिर पार्टी तय करेगी। बताया जा रहा है कि पार्टी के आंतरिक सर्वे में करीब 30% विधायकों का प्रदर्शन खराब पाया गया है। उनसे स्थानीय लोग और कार्यकर्ता भी संतुष्ट नहीं है। ऐसे विधायकों को बकायदा एक-एक काम के लिए निर्देशित किया गया है। फील्ड पर भी उसका असर नजर आने लगा है। पिछले कुछ महीनों से वे विधायक क्षेत्र में चौपाल लगाने लगे हैं। गौरतलब है कि इस वर्ष प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है। सभी राजनैतिक पार्टियां अपने अपने स्तर पर चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के बड़े नेता लगातार दौरा करके कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करना शुरू कर दिया है। इसके अलाव पार्टी की हार – जीत, संभावित प्रत्याशी की छवि, चुनाव के संभावित मुद्दों को लेकर गोपनीय तरीके से सर्वे भी करा रही है। कांग्रेस के सर्वे में पार्टी के 30 प्रतिशत विधायकों का परफार्मेंस बेहद खराब बताया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
