बिलासपुर। आबादी जमीन पर झोपड़ी बनाकर गुजर-बसर करने वाले परिवारों को सिर्फ एक ही चिंता रहती है कि कहीं उनका आशियाना न छीन जाए। नोटिस मिलने पर वे घबरा जाते हैं। नेताओं के आगे-पीछे घूमते रहते हैं, लेकिन जब से छत्तीसगढ़ में भूपेश बघ्ोल की सरकार आई है, तब से वे गरीबों की चिंता हरने का काम कर रहे हैं। आबादी जमीन का मालिकाना हक देकर सीएम श्री बघ्ोल ने आशियाना छीनने के डर को ही खत्म कर दिया है।
ये बातें महापौर रामशरण यादव ने बुधवार को जोन क्रमांक 7 के वार्ड क्रमांक 49 में आयोजित पSा वितरण कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय क्ष्ोत्र में जो परिवार सालों से आबादी जमीन पर घर बनाकर रह रहे हैं, उन्हें उस जमीन का मालिकाना हक देने के लिए सीएम श्री बघ्ोल ने राजीव गांधी आश्रय योजना लागू की है। इसके तहत नगर निगम में जुड़े नए वार्डों में सर्वे कर पSा बांटे जा रहे हैं। यह जमीन गरीबों को 1०० रुपए वर्गफीट पर दी जा रही है। मेयर श्री यादव ने कहा कि 1० साल में सिर्फ 7० हजार रुपए पटाने पर यह जमीन आपकी हो जाएगी। इसलिए थोड़ी-थोड़ी बचत कर हर साल 7 हजार रुपए का जरूर भुगतान करें। इस अवसर पर मेयर श्री यादव, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, सभापति श्ोख नजीरुद्दीन ने 116 हितग्राहियों को आबादी जमीन का पSा बांटा। मेयर श्री यादव ने कहा कि सर्वे में 139 हितग्राहियों का और नाम है, जिन्होंने प्रथम किश्त का भुगतान नहीं किया है। इसलिए उनका पSा रोका गया है। उन्होंने उपस्थित हितग्राहियों से कहा कि वे यहां से जाकर उन परिवारों बताएं कि जिस जमीन का पSा दिया जा रहा है, पूरी किश्त अदा करने पर यह जमीन उनकी खुद की हो जाएगी। इसलिए किश्त का भुगतान कर अपना पSा प्रा’ कर लें। मेयर ने जोन कमिश्नर और वार्ड पार्षद अहिल्या वर्मा को छूटे हुए परिवारों का सर्वे कर सूची में नाम जुड़वाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, बिल्हा जनपद के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, पार्षद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम पटेल, पंचराम सूर्यवंशी, जोन कमिश्नर रंजना अग्रवाल, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
00 58 छात्राओं को साइकिलें बांटीं
मेयर श्री यादव, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह और सभापति नजीरुद्दीन ने बुधवार को नवमीं कक्षा में पढ़ने वाली 58 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया। इनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बहतराई की 11 व बिजौर की 48 छात्राएं शामिल हैं। मेयर श्री यादव ने कहा कि वर्तमान में अनुसूचित जाति, जनजाति और बीपीएल परिवार की बच्चियों को साइकिलें दी जा रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघ्ोल को नवमीं कक्षा की सभी छात्राओं को नि:शुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना का लाभ दिलाने के लिए पत्र लिया है। इस संदर्भ में जल्द ही शासन से उचित निर्णय लिया जा सकता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
बिलासपुरOctober 21, 2026टीएल की बैठक में CEO ने कहा सीएम हेल्पलाइन के आवेदकों से स्वयं चर्चा करें अधिकारी, निराकरण की जानकारी भी दें
बिलासपुरOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को मिली हरी झंडी, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी
