बिलासपुर। मेला घूमने जा रही दो बहनों को ट्रक ने कुचल दिया है। घटना में एक बहन की मौके पर ही मौत हो गई है। दूसरी गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रक को घेर लिया और चालक मौके से फरार हो गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जरहागांव थाना अंतर्गत ग्राम अमोरा में छेरछेरा के दिन से मेला भरा हुआ है। इस गांव में 2 नदी का संगम होने के कारण हरसाल पुन्नी के दिन से मेला लगता है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद आसपास के गांव के बच्चे मेला घूमने जाते हैं। ग्राम अमली कापा कक्षा दूसरी में पढ़ने वाली पूनम वर्मा पिता दिलेश्वर वर्मा उम्र 7 वर्ष और तनु वर्मा पिता दिलेश्वर वर्मा उम्र 9 वर्ष दोनों बहने अमोरा मेला घूमने जा रही थी। इसी दौरान तखतपुर से अमोरा की तरफ जा रही ट्रक ने दोनों बच्चियों को ठोकर मार दी। जिससे पूनम वर्मा की मौके पर ही मृत्यु हो गई और तनु को गंभीर चोट आई है। घटना के ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया है और ग्रामीणों ने ट्रक को घेर लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
