बिलासपुर। नगर निगम के वार्ड नंबर 16 कुदुदंड विष्णु नगर के उपचुनाव में भाजपा की श्रद्धा जैन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी अनिता कश्यप को 233 वोट से हरा दी है। इस जीत को भाजपा के जिला रामदेव कुमावत की शानदार चुनावी मैनेजमेंट की जीत मानी जा रही है जबकि कांग्रेस की ओर से मोर्चा संभाल रहे शहर विधायक शैलेश पांडेय, महापौर रामशरण यादव और शहर अध्यक्ष विजय पांडेय की जबरदस्त असफलता है।
पिछले पखवाड़ेभर कुडुदंड में भाजपा – कांग्रेस के नेता वार्ड ले उपचुनाव में जोर लगा रहे थे। मतदान के बाद आज वोटों की गिनती शुरू हुई। शुरूआती रुझान में कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त में थी और दो राउंड तक मामला कांग्रेस के पक्ष में था। लेकिन तीसरे राउंड से मामला पलट गया। कांग्रेस प्रत्याशी की लीड को पाटते हुए बढ़त बना ली और अंत तक लीड बना रहा। पूरे चुनाव भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत अपनी टीम के साथ डेट रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ले साथ एक एक घर और एक एक वोटर तक पहुंचकर उन्हें भाजपा प्रत्याशी के पक्ष वोट डालने की अपील करते रहे। दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से विधायक शैलेश पांडेय, रामशरण यादव और शहर अध्यक्ष विजय पांडेय कार्यकर्ताओं को साथ लेकर घर घर दस्तक दिया, लोगों को कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील करते रहे। लेकिन वार्ड के उपचुनाव में रामदेव कुमावत की चुनावी बिसात के सामने कांग्रेस के सारे दिग्गज पस्त हो गए। इस जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ता में जबर्दस्त उत्साह नजर आया। जमकर आतिशबाजी हुई। जबकि कांग्रेस के नेता धीर धीरे खेसकते नजर आए।
00 चक्रवार चुनाव परिणाम
पहले चक्र में कांग्रेस प्रत्याशी अनीता कश्यप को 446, दूसरे चक्र में 353 तीसरे चक्र में 274 और चौथे राउंड में 305 वोट मिले। इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी को कुल1378 वोट मिले हैं । वहीं भाजपा की श्रद्धा जैन को पहले चक्र में 326 दूसरे चक्र में 386, तीसरे चक्र में 511और चौथे चक्र में 388 वोट मिले। इस तरह श्रद्धा जैन को चौथे चक्र के बाद कुल 1611 वोट मिले हैं । निर्दलीय शैल यादव को पहले चक्र में 182 दूसरे चक्र में 284 तीसरे चक्र में 248, चौथे चक्र में 231 यानी कुल 945 वोट मिले । नोटा को 12 वोट मिले हैं तो वहीं 79 वोट निरस्त हुए हैं। इस तरह अंतिम परिणाम के तौर पर भाजपा प्रत्याशी श्रद्धा जैन ने अपने निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस की अनीता कश्यप को 233 वोटों से शिकस्त दी।
भाजपा पार्षद निधि जैन के निधन के बाद खाली हुए सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला रहा। यहां से कांग्रेस की अनीता कश्यप का सीधा मुकाबला पूर्व पार्षद स्वर्गीय निधि जैन की बेटी श्रद्धा जैन से था, तो वहीं 2009 में वार्ड की पार्षद रह चुकी निर्दलीय प्रत्याशी शैल यादव भी मुकाबले में थी।
वार्ड में 8 मतदान केंद्र बनाए गए थे, यहां कुल 7717 मतदाताओं में से करीब 52% यानी 4027 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था, जिसमें 2015 महिलाएं और 2012 पुरुष मतदाता शामिल है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकारी जमीन को बेचने का कर लिया सौदा, 45 लाख रुपए की ठगी, दो गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
