बिलासपुर। शहर में चल रहे अवैध प्लाटिंग के खिलाफ़ आज एक बार फिर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत के निर्देश पर घुरू मे अवैध प्लाट पर बनें घर, रोड, बाउंड्रीवाल और फेंसिंग को तोड़ दिया गया है तथा बिजली के खंभों समेत अन्य सामानों को जब्त कर लिया गया है।
नगर पालिक निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत द्वारा अवैध प्लाटिंग के खिलाफ़ कार्रवाई के लिए टीम तैयार कर अभियान छेड़ने के निर्देश दिए गए है। जिसके तहत निगम के भवन शाखा और अतिक्रमण दस्ते द्वारा आज घुरू मे खसरा नंबर 184/3 केसर बाई के दो एकड़ जमीन में कार्रवाई करते हुए प्लाट में बने घर और सड़क को तोड़ा गया है। इसी तरह घुरू में ही सिद्धिविनायक इंफ्राबिल्ड के नाम से अंकुर चाहिल, उमा तावड़कर द्वारा खसरा नंबर 284/3, 291/3,291/4 लगभग 53 डिसमिल में किए जा रहे अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई है। तीसरी कार्रवाई घुरू में ही दीपक अग्रवाल द्वारा 38 डिसमिल जमीन पर किए जा रहे अवैध प्लाटिंग पर भी कार्रवाई की गई है। ज्ञात है की शहर में हो रहे अवैध प्लाटिंग से शहर की सूरत बिगड़ रही है.बिना किसी योजना और नियम के तैयार ये अवैध प्लाट भविष्य में परेशानी पैदा करते है। इन सबको देखते हुए कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ़ कार्रवाई के निर्देश दिए है। निगम द्वारा आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। आज की कार्रवाई में भवना शाखा प्रभारी सहा.अभियंता सुरेश शर्मा, सहा.अभियंता जुगल सिंह, प्रमिल शर्मा समेत अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।
00 141 प्लाटों की रजिस्ट्री पर रोक लगाने पत्र
शहर में बेतरतीब तरीके से बिना अनुमति के किए जा रहे अवैध प्लाटिंग की रजिस्ट्री पर रोक लगाने के लिए कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर निगम ने उप पंजीयक को पत्र लिखा है। निगम द्वारा सर्वे कर शहर के ऐसे 141 जमीनों को चिन्हांकित किया है जिसमें बिना अनुमति के अवैध प्लाटिंग कर टुकड़ों में बेचा जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरJune 10, 2026बदले गए 11 जिलों के DEO, देखिए सूची… किस जिले में किसे बनाया गया शिक्षा अधिकारी
बिलासपुरJune 10, 2026पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने किया भगवान श्री शिवरीनारायण का दर्शन
बिलासपुरJune 10, 2026पलट गया ट्रैक्टर, ईंट में दब गया था मजदूर, मचा कोहराम, स्थानीय लोगों ने बचा लिया
बिलासपुरJune 9, 2026सुशासन तिहार में बेलतरा की जनता ने सुनाई अपनी पीड़ा, पानी, सड़क, खाद, बिजली और किसानों के अधिकारों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
