रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से ईडी ने दस्तक दी है। इस कार्रवाई से एकबार फिर से प्रदेश में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार तड़के सुबह ईडी की टीम आईएएस अंबलगन पी, अग्नि चंद्राकर सहित कुछ कारोबारियों के घर दबिश दी है। ईडी की जद में इस बार आईएएस पी. अंबलगन भी आए हैं। अंबलगन अभी संस्कृति एवं पर्यटन विभाग में सचिव हैं। इससे पूर्व वे खनिज विभाग में सचिव रह चुके हैं। आज की कार्रवाई भी पूर्व में पड़े छापों से ही जुड़ा है। छत्तीसगढ़ में इससे पूर्व भी आईएएस समीर विश्नोई सहित कोयला कारोबारियों के यहां छापे पड़े थे। इस मामले में अभी आईएएस अधिकारी सहित कारोबारी जेल में हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ईडी की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाती रही है। राज्य सरकार का आरोप है कि केंद्र की ओर से सेंट्रल एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। राज्य सरकार ऐसी कार्रवाई से डरने वाली नहीं है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
