बिलासपुर। क्रिकेट टीम में सलेक्शन का झांसा देकर 61 लाख रुपए से अधिक की ठगी करने वाले कोच को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोच ने दरजनभर लोगों से पैसे लिए और नेशनल टीम में चयन के लिए BCCI की फर्जी लेटर भी दे दिए। यही नहीं मलेशिया में होने वाले टूर्नामेंट का सलेक्शन का पत्र भी दिया।
प्रार्थी राखी खन्ना ने दिनांक दस जनवरी को पुलिस उपमहानिरीक्षक के पास उपस्थित होकर शिकायत दर्ज करवाई कि उनका पुत्र आकाश खन्ना (22) प्राइम क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट की कोचिंग करने जाता था। इसी दौरान वहां के कोच सन्नी दुआ के द्वारा उनके बेटे को क्रिकेट टीम में सलेक्शन करवाने का झांसा देकर 1 लाख 67 हजार 800 रुपये लेकर ठगी कर ली। इसी तरह कई औऱ लोगो से कुल 61 लाख रुपये लेकर उन्हें बीसीसीआई व छतीसगढ़ क्रिकेट संघ का फर्जी सलेक्शन लैटर थमा दिया। साथ ही मलेशिया में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में सलेक्शन का फर्जी प्रमाण पत्र भी थमा दिया। जिसकी शिकायत प्रार्थिया ने एसएसपी के पास की थी। वरिष्ठ पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन प्राप्त होने पर आरोपी क्रिकेट कोच सन्नी दुआ के खिलाफ अपराध क्रमांक 22/2023 धारा 420, 467, 468 दर्ज कर एडीशनल एसपी सिटी राजेंद्र जायसवाल के निर्देशन व सीएसपी श्रीमती पूजा कुमार (आईपीएस) के मार्गदर्शन में आरोपी सन्नी दुआ को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ़ उत्तरप्रदेश के लखनऊ जिले के ग्रामीण थाने में भी 22 अगस्त 2019 को इसी तरह से ठगी करने का एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था और चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। जिसमे आरोपी अभी जमानत पर है। आरोपी सन्नी दुआ को तोरवा थाना के प्रकरण में न्यायिक रिमांड के लिए अदालत में प्रस्तुत किया गया। जहां से माननीय न्यायालय के निर्देश पर उसे जेल दाखिल करवाया गया।
गिरफ्तार आरोपी
सन्नी दुआ पिता स्व.प्रेम प्रकाश दुआ उम्र 40 वर्ष निवासी प्रियदर्शनी नगर थाना सिविल लाईन। फर्म का नाम प्राइम क्रिकेट एकेडमी ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
बिलासपुरOctober 21, 2026टीएल की बैठक में CEO ने कहा सीएम हेल्पलाइन के आवेदकों से स्वयं चर्चा करें अधिकारी, निराकरण की जानकारी भी दें
बिलासपुरOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को मिली हरी झंडी, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी
