रायपुर। ED के छापे के बाद प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक बार से केंद्र सरकार पर फट पड़े है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा की भाजपा छत्तीसगढ़ में सीधी लड़ाई नहीं लड़ पा रही तो ED को सहारा लेकर लड़ाई लड़ रही है। सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सवाल खड़ा किया की रमन सरकार में हुए भ्रष्टाचार की जांच क्यों नहीं करता ED ?
प्रर्वतन निदेशालय (ED) के छापे पर एक बार फिर राजनीति गरमा गया हैं। शुक्रवार तड़के ईडी ने फिर एक आईएएस, पूर्व विधायक समेत कई कई कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर ED की टीम ने दबिश दी है। ईडी की टीम सुबह छह बजे रायपुर और भिलाई स्थित अफसरों, नेताओं और व्यापारियों के ठिकानों पर पहुंची। जिसके बाद अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी व इन्कम टैक्स डिपार्टमेंट के छापों को लेकर भाजपा पर हमला बोल दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास सेंट्रल एजेंसी ही एकमात्र हथियार बच गया है। वे यहां राजनैतिक लड़ाई लड़ नहीं पा रहे हैं, इसलिए सेंट्रल एजेंसी का इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा का काम सरकारों को अस्थिर करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ में सीधे सीधे लड़ नहीं पा रही है, लगातार पदाधिकारी बदले जा रहे हैं। इसलिए सेंट्रल एजेंसियों को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। कोरबा रवाना होने से पहले सीएम बघेल ने हेलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा में ये बातें कहीं।
सीएम ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि चुनाव तक ईडी की टीम यहां रहेगी, यही होता हुआ दिख रहा है। जहां-जहां चुनाव होते हैं, वहां-वहां ईडी के छापे पड़ते हैं। यहां सरकार को बदनाम करने की कोशिश हो रही है। अधिकारी-कर्मचारियों को डराने का काम किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी में भ्रष्टाचार पर सीएम ने कहा, भाजपा के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की जांच क्यों नहीं होती? केंद्र की टीम रमन सरकार में हुए भ्रष्टाचार की जांच करे। चिटफंड में कितना बड़ा घोटाला हुआ है, चिटफंड घोटाले की जांच ईडी क्यों नहीं करती?
बता दें कि शुक्रवार को सुबह ईडी ने राजधानी रायपुर, भिलाई व महासमुंद में कई ठिकानों पर दबिश दी है। इनमें आईएएस व पूर्व खनिज सचिव अन्बलगन पी, पूर्व विधायक व बीज निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, स्वतंत्र जैन व विपुल पटेल आदि से जुड़े परिसर शामिल हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
