रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी, पैसा लेकर दिया फर्जी नियुक्तिपत्र, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। रेल्वे में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधडी करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख 50 हजार रुपए लिए थे और फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया था।
अनुराग पाण्डेय निवासी बरपारा कोनी ने थाने में आकर शिकायत किया की रामास्वामी मुत्तू सुब्रमन्यम निवासी विजयापुरम कालोनी थाना सरकंडा ने रेल्वे में नौकरी लगाने के नाम पर 3,50000 रू लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर धोखाधड़ी की है। शिकायत पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 29/2023 धारा 420 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। इसके बाद आरोपी की धरपकड कर गिरफतारी करने के निर्देश प्राप्त हुए। इसके बाद थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी की लगातार पतासाजी की गई। आरोपी रामास्वामी मुत्तू सुब्रमन्यम पिता स्व. एम. रामास्वामी उम्र 58 साल साकिन विजयापुरम कालोनी थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग. को पकडा गया। पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह प्र. आर. विकास सेंगर, आरक्षक देवसहाय जायसवाल, मुकेश शर्मा, शिव जोगी का विशेष योगदान रहा।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *