बिलासपुर। राजस्व कॉलोनी सरकंडा में राजस्व कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी समिती,श्री राम चरित्र मानस मंडली व महीला मंडली के द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा के आयोजन में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने कथा वाचक पंडित दिनेश पाण्डेय जी आर्शीवाद प्राप्त कर कथा श्रवन किया।
कथा सुनाते हुए कथा वाचक दिनेश पाण्डेय जी ने कहा कि शिव के महात्म्य से ओत-प्रोत यह पुराण शिव महापुराण के नाम से प्रसिद्ध है। भगवान शिव पापों का नाश करने वाले देव हैं तथा बड़े सरल स्वभाव के हैं। इनका एक नाम भोला भी है। अपने नाम के अनुसार ही बड़े भोले-भाले व शीघ्र ही प्रसन्ना होकर भक्तों को मनवाँछित फल देने वाले हैं।
जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने अपने संबोधन में श्रद्धालुओं से कहा कि धार्मिक आयोजनों में भावनाएं होनी जरूरी है। भगवान शिव ही मनुष्य को सांसारिक बन्धनों से मुक्त कर सकते हैं। शिव की भक्ति से सुख व समृद्धि प्राप्त की जा सकती है। इस अलौकिक शिवपुराण की कथा सुनना अर्थात मानव जीवन में किए गए पापो से मुक्त होना और भविष्य में भी अच्छे कर्म करने की प्रेरणा मिलती हैं। युवा पीढ़ी को धर्म और संस्कृति से जोड़ना हम सभी का दायित्व हैं और इसके लिए हम सभी को हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए। इस आयोजन में राजस्व कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी समिती,श्री राम चरित्र मानस मंडली व महीला मंडली,संजय हाइट्स,चांटीडीह के श्रद्धालु जनों का मुख्य सहयोग रहा हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
बिलासपुरOctober 21, 2026टीएल की बैठक में CEO ने कहा सीएम हेल्पलाइन के आवेदकों से स्वयं चर्चा करें अधिकारी, निराकरण की जानकारी भी दें
बिलासपुरOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को मिली हरी झंडी, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी
