बिलासपुर। प्रदेश के गृह एवं लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू का कहना है की पुलिस अच्छा काम कर रही है। अभी तक ऐसी कोई मशीन नहीं बनी है की पुलिस पहले से पता लगा ले की कौन, कहां, क्या अपराध करने वाला है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की जब मैं खुद चुनाव नहीं लड़ना चाहूंगा तो कांग्रेस को क्यों नुकसान होगा ?
छठी कार्यक्रम में बिलासपुर पहुंचे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा की पुलिस में कोई कमी नही है, पुलिस अच्छा काम कर रही है। रही बात क्राइम बढ़ने की तो देश में एक साथ अपराध खत्म हो जाए ये संभव नहीं है। क्राइम होते रहता है लेकिन उसकी व्यवस्था भी होती रहती है। ऐसी कोई मशीन नहीं बनी है जिससे पुलिस यह पता कर सके की कौन व्यक्ति कहां,क्या अपराध करने वाला है। जब उनसे स्वास्थ्य मंत्री टी एस बाबा के चुनाव नहीं लड़ने के फैसले पर कांग्रेस को होने वाले नुकसान पर सवाल किया किया गया तो उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा की कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होगा। जब कोई व्यक्तिगत रूप रूप से फैसला करे की वह चुनाव नहीं लड़ेंगे तो इससे पार्टी को क्यों नुकसान होगा। जैसे मैं कहूं की मैं चुनाव नहीं लडूंगा तो इसमें कांग्रेस की क्या गलती है ? यदि पार्टी मेरी टिकट काटेगी तो मेरा कार्यकर्ता, मेरा समाज नाराज हो सकता है और पार्टी को नुकसान हो सकता है। लेकिन मैं खुद कहूं की मैं चुनाव नहीं लडूंगा तो कांग्रेस को क्यों नुकसान होगा ? विधायकों के परफार्मेंस को लेकर जब उनसे सवाल किए गए तो उन्होंने कहा की किसी भी विधायक का परफार्मेंस खराब नहीं है। मुख्यमंत्री के संज्ञान किसी विधायक के काम में, व्यवहार में या दौरे को लेकर शिकायत आया है तो इसकी जानकारी उन्होंने विधायकों को दे दी है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की कांग्रेस सिद्धांत की राजनीति करती है। जब सिद्धांतहीन राजनीति होने लगती है तो कांग्रेस को जरूर नुकसान होता है। पिछले 10 – 15 साल से भाजपा सिद्धांतहीन राजनीति कर रही है यही कारण है की कांग्रेस पिछड़ रही है। भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस की सरकार पर लगाए जाने वाले आरोप पर श्री साहू ने कहा की भाजपा का काम ही है आरोप लगाना और हमर काम है काम करते रहना।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
